सांतेतिक तस्वीर  
करियर

पंजाब नेशनल बैंक में निकली बंपर भर्ती, 5000 से ज्यादा वैकेंसी, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं आवेदन

PNB Job Vacancy 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन 8 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन शुरू होंगे। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

अक्षय साहू

PNB Job Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अपरेंटिस पदों पर भर्तियाँ निकली हैं। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन बैंक की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही शुरू होगी, उम्मीदवार इसे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार इस तारीख से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक या उससे पहले आवेदन जमा कर दें।

 कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
  • पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
  • पुष्टिकरण पेज का प्रिंटआउट निकालें।

आवेदन शुल्क

श्रेणी पुरुष महिला

SC/ST/PWBD/Transgender

फीस

₹944 ₹708

₹236

भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है। आवेदन की योग्यता (Eligibility)

  • किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन का परिणाम 31.12.2025 तक घोषित होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को बैंक द्वारा मांगे जाने पर मार्कशीट और प्रोविजनल/डिग्री सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा (1 जनवरी 2026 मानक): 20–28 वर्ष

  • जन्म तिथि: 02.01.1998 से पहले या 01.01.2006 के बाद नहीं

क्या है चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (100 प्रश्न, 100 अंक, 60 मिनट, हिंदी/अंग्रेजी माध्यम)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • स्थानीय भाषा परीक्षण
  • मेडिकल जांच

अधिक जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार PNB की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला