JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

JKSSB Finance Assistant Exam Scam: जम्मू में JKSSB फाइनेंस असिस्टेंट परीक्षा के दौरान नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 14 संदिग्ध पकड़े और वायरलेस सेट समेत गैजेट्स जब्त किए।
jammu jkssb exam cheating
परीक्षा में नकलसौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जम्मू पुलिस ने JKSSB फाइनेंस असिस्टेंट परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

  • विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर से 14 संदिग्धों को दबोचा, मौके से वायरलेस रेडियो सेट और हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त।

  • पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग FIR दर्ज कर शुरू की गहन जांच।

Jammu Exam Cheating Racket: जम्मू पुलिस ने JKSSB फाइनेंस असिस्टेंट परीक्षा के दौरान नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के पास से 14 संदिग्धों को गिरफ्तार कर वायरलेस सेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

जम्मू पुलिस ने JKSSB फाइनेंस असिस्टेंट परीक्षा के दौरान नकल कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और परीक्षा केंद्रों के पास से 14 संदिग्धों को पकड़ा है। जम्मू पुलिस ने वायरलेस रेडियो सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में तीन FIR दर्ज की गई हैं और एक SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है।

जम्मू पुलिस को मिली खुफिया जानकारी

जम्मू पुलिस को एक परीक्षा में नकल कराए जाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये लोग रविवार को आयोजित 'जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) फाइनेंस असिस्टेंट' परीक्षा के दौरान नकल कराने की कोशिश कर रहे थे।

जम्मू पुलिस ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों के एक ऐसे समूह के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी जो परीक्षा में गड़बड़ी करने की साजिश रच रहे थे। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन संदिग्धों को पकड़ लिया।

jammu jkssb exam cheating
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

इलेक्ट्रॉनिक और वायरलैस गैजेट्स बरामद

इस अपराध को अंजाम देने के लिए अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक और वायरलैस गैजेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था। जम्मू पुलिस ने नकल में इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले ही, अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के आसपास से इन 14 संदिग्धों को पकड़ा गया।

jammu jkssb exam cheating
LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

जांच के लिए SIT का गठन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने वायरलेस रेडियो सेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल परीक्षा हॉल के अंदर मौजूद उम्मीदवारों को सवालों के जवाब बताने के लिए किया जाना था।

साथ ही यह भी बताया गया कि डोमाना पुलिस स्टेशन में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। JKSSB फाइनेंस असिस्टेंट परीक्षा के नकल संबंधित मामले की विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया है।