करियर

IBPS RRB में निकली 13 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन से पहले जानें पूरी डिटेल्स

IBPS RRB Recruitment 2025: आईबीपीएस आरआरबी में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। जिसमें योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों का बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

प्रीति शर्मा

IBPS RRB Vancany 2025: बैंक क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  आईबीपीएस के जरिए ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर हजारों भर्ती की जाएंगी।

आईबीपीएस की तरफ से जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार ग्रुप ए ऑफिसर और ग्रुप बी (असिस्टेंट मल्टीपर्पस पदों के लिए कुल 13217 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें रीजन रूरल बैंक आरआरबी में मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट के लिए 7972 पद हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 है।

जानें कब होगी परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर 2025 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2025 रहेगी। इसके अलावा फीस भुगतान करने की तारीख 1 से 21 सितंबर 2025 तक है। प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर 2025 में होने की संभावना है और मेंस परीक्षा दिसंबर या फरवरी में हो सकती है।

आबीपीएस भर्ती 2025 आवेदक की आयु सीमा

ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष तक है। वहीं ऑफिसर स्केल I के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। ऑफिसर स्केल II के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा ऑफिसर III के लिए न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी अनिवार्य है।

कितनी होगी आवेदन की फीस

आईबीपीएस एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी, एसटी और पीएस वर्ग के लिए शुल्क 175 रहेगा। बता दें कि फीस का भुगतान ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा।

आईबीपीएस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा लोकल भाषा का ज्ञान और कंप्यूटर की समझ जरूरी है। हालांकि कुछ पदों पर शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि देश के 28 राज्यों में आरआरबी बैंकों में नियुक्ति की जाएगी। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। जिसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट