बीसीसीआई अंपायर (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

क्या आप भी बनना चाहते हैं BCCI का अंपायर? जानें कौन-सा कोर्स बनाएगा राह आसान

BCCI Umpire Career Guide: क्रिकेट में करियर बनाना सिर्फ बल्लेबाज या गेंदबाज तक सीमित नहीं है बल्कि अंपायर भी काफी नाम और पैसा कमाते हैं। जिसके बारे में अक्सर लोगों को कम जानकारी होती है।

प्रीति शर्मा

BCCI Umpire Qualification: भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं बल्कि इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं और उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। देश में ज्यादातर युवा क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन यह खेल सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है बल्कि क्रिकेट में अंपायरिंग भी एक बेहतर भविष्य है। जिसमें नाम, सम्मान और अच्छी कमाई हो सकती है।

अगर आपको क्रिकेट की समझ और नियमों की जानकारी है तो अंपायर बनकर बीसीसीआई में करियर बना सकते हैं। आज हम आपको बीसीसीआई में अंपायर बनने से जुड़ी पूरी जानकारी बताएंगे।

अंपायर बनने के लिए पहले क्रिकेट खेलना जरूरी नहीं है लेकिन इसके नियमों तकनीक और मैच स्थितियों की गहरी समझ बेहद आवश्यक है। साथ ही अच्छी कम्युनिकेशन स्किल और सटीक निर्णय क्षमता, साफ विजन और लंबे समय तक खड़े रहने की शारीरिक शक्ति भी आवश्यक गुणों में शामिल हैं।

अंपायरिंग करने के लिए योग्यता

अंपायरिंग के लिए राज्य क्रिकेट संघ की सदस्यता लेने से शुरू होती है। इसके बाद उम्मीदवार को राज्य स्तर पर आयोजित मैचों में अंपायरिंग का अनुभव हासिल करना होता है। यही अनुभव आगे चलकर बीसीसीआई के लेवल 1 अंपायर एग्जाम के लिए पात्र बनाता है।

बीसीसीआई हर साल लेवल 1 अंपायर परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा से लगभग तीन दिन पहले कैंडिडेट्स को कोचिंग क्लास दी जाती है। जिसमें नियमों मैच सिचुएशन और अंपायरिंग की बारीकियों को समझाया जाता है। परीक्षा मेरिट बेस्ड होती है। लेवल 1 पास करने के बाद कैंडिडेट्स को इंडक्शन कोर्स कराया जाता है और फिर उन्हें प्रैक्टिकल और ओरल टेस्ट से गुजरना पड़ता है।

इसके बाद उम्मीदवार लेवल 2 परीक्षा के लिए पात्र बनता है, जिसे लेवल 1 पास करने के एक साल के भीतर देना अनिवार्य होता है। लेवल 2 क्लियर होने के बाद मेडिकल और फिजिकल टेस्ट होते हैं। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने पर उम्मीदवार को बीसीसीआई का सर्टिफाइड अंपायर घोषित किया जाता है। घरेलू स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंपायरों को बीसीसीआई की ओर से आईसीसी पैनल के लिए भी सिफारिश की जाती है।

कितनी होती है कमाई

अंपायर की कमाई उसके ग्रेड और मैच स्तर पर निर्भर करती है। बीसीसीआई घरेलू अंपायरों को आमतौर पर तीन ग्रेड A, B और C में वर्गीकृत करता है।

  • ग्रेड A अंपायर लगभग 40000 रुपए प्रति मैच
  • ग्रेड B और C लगभग 30000 रुपए प्रति मैच

अनुभव के साथ-साथ प्रदर्शन और मैच कैटेगरी बढ़ने के साथ-साथ कमाई भी तेजी से बढ़ती है। इंटरनेशनल स्तर पर यह रकम कई गुना अधिक हो सकती है। ऐसे में युवाओं के लिए अंपायर बनने का सपना एक बेहतर भविष्य की संभावनाओं को बढ़ा सकता है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट