कॉन्सेप्ट इमेज 
करियर

सरकारी नौकरी का मौका, AAI ने 900 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

AAI Vancany: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक और अच्छा मौका आया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 900 ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

पूजा सिंह

AAI Recruitment 2025 : स्थिर और सम्मानित नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका आया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। एएआई ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए  900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

युवाओं को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक बेहतरीन मौका दे रहा है, वो भी बिना किसी परीक्षा के। एएआई ने जूनियर एग्जीक्यूटिव की 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए ऑनलाइ आवेदन 28 अगस्त से भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार www.aai.aero पर अंतिम तारीख 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विभाग में जूनियर एग्जीक्यूटिव में आर्किटेक्चर, इंजीनियर-सिविल सहित अगल-अलग पद पर कुल 976 पद भरे जाएंगे। अगर आप एयरपोर्ट पर बढ़िया पद पर काम करना चाहते हैं, तो यह एक बड़ा मौका है।

एयरपोर्ट भर्ती 2025 डिटेल्स

पद का नाम वैकेंसी

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर) 11
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियर-सिविल) 199
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग- इलेक्ट्रिकल) 208
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स) 527
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 31

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव आर्किटेक्चर पद के लिए स्नातक की डिग्री और आर्किटेक्चर काउंसिल में रजिस्टर्ड। आर्किटेक्चर और प्लानिंग GATE पेपर कोड-AR 2023 या 2024 या 2025 होना चाहिए।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए सिविल में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। सिविल इंजीनियरिंग GATE पेपर कोड- CE 2023 या 2024 या 2025 होना चाहिए।
  •  जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग GATE पेपर कोड- EE 2023 या 2024 या 2025 होना चाहिए
  • जूनियर ग्जीक्यूटिव पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता के साथ। इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग GATE पेपर कोड- EC 2023 या 2024 या 2025 होना चाहिए।
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पद के लिए कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग/टेक्निकल में बैचलर की डिग्री। या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स (MCA)। कंप्यूटर साइंस और इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी GATE पेपर कोड- CS 2023 या 2024 या 2025 होनी चाहिए।

उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर जाना होगा।
  • यहां करियर सेक्शन में भर्ती से जुड़े Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के जरिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर पंजीकृत नंबर के जरिए आवेदन करना होगा।
  • सभी शैक्षिक, निजी जानकारी भर दें।
  • संबंधित सर्टिफिकेट भी मांगे गए साइज में अपलोड कर दें।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपलोड करें। जो तीन महीने से ज्यादा पुरानी न हो।
  • GATE रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी भर दें।
  • सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात