नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, (फाइल फोटो) 
बिज़नेस

क्या टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप? भारत आया अमेरिकी डेलिगेशन; आज ट्रेड डील पर होगी वार्ता

India-US Trade: इससे पहले अमेरिकी टीम 25 अगस्त को छठे दौर की बातचीत के लिए भारत आने वाली थी। लेकिन अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने के बाद यह वार्ता टाल दी गई थी।

मनोज आर्या

India-America Trade Deal: ट्रंप की टैरिफ नीति से पनपे टेंशन के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर फिर बातचीत शुरू होने जा रही है। ट्रंप प्रशासन के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के लीडरशिप में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचा। रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता होगी।

गौरतलब है कि व्यापार वार्ता को लेकर हाल के कुछ दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप के रुख में बड़ा बदलाव आया है, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है।

25 अगस्त को आने वाली थी अमेरिकी टीम

इससे पहले अमेरिकी टीम 25 अगस्त को छठे दौर की बातचीत के लिए भारत आने वाली थी। लेकिन अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने के बाद यह वार्ता टाल दी गई थी। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि हमने पहले भी संकेत दिया है कि चर्चाएं चल रही हैं। अमेरिका के मुख्य वार्ताकार भारत आ रहे हैं। वे बातचीत करेंगे ताकि पता चल सके कि आगे क्या स्थिति बनती है।

भारत के मुख्य वार्ताकार ने क्या कहा?

भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह छठे दौर की वार्ता नहीं है, लेकिन इसमें व्यापार वार्ता पर चर्चा हो रही है और यह देखने का प्रयास किया जा रहा है कि हम भारत और अमेरिका के बीच किस प्रकार किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं? भारत और अमेरिका साप्ताहिक आधार पर वर्चुअल माध्यम से चर्चा में लगे हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि अब तक चर्चा चल रही थी, लेकिन हम ज्यादा प्रगति नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि समग्र वातावरण अनुकूल नहीं था। मंगलवार की वार्ता को छठे दौर की वार्ता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, लेकिन इसमें भविष्य की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सकता है।

पहले टैरिफ और अब ट्रंप का यूटर्न

भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद उनके कड़े बयानों से संबंधों में हफ्तों तक तनाव के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में हाल ही में सुधार के संकेत मिले हैं। ट्रंप ने दो बार भारत के साथ अपने देश के संबंधों की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की भी प्रशंसा की है और उनसे अपनी पुरानी दोस्ती को मजबूत करने पर जोर दिया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें