शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Share Market: शेयर मार्केट की मजबूत ओपनिंग, 350 अंक उछला सेंसेक्स; रॉकेट बना ये स्टॉक

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को तेजी का संकेत देखने को मिल रहा है। कारोबार के शुरुआत में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत स्थित में नजर आ रहे हैं।

मनोज आर्या

Share Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में आज मंगलवार, 9 सितंबर को तेजी के संकेत मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। ट्रेड शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 301.32 अंक या  0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,088.62 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 72.80 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 24,845.95 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट नजर आ रही है। वहीं लार्ज कैप में हल्की तेजी बनी हुई है। सर्विस सेक्टर में थोड़ी बढ़त नजर आ रही है। हालांकि, यह मजबूत स्थिति में नहीं है। वहीं रियल्टी सेक्टर पर नजर डाले तो यह लाल निशान में नजर आ रहा। इसके अलावा पावर सेक्टर में भी गिरावट जारी है। यह इंडेक्स 12.83 अंक या 0.20 प्रतिशत टूटकर 6,538.34 पर कारोबार कर रहा है। यहां अडानी पॉवर नंबर-1 पर बनी हुई है।

आज के टॉप गेनर्स

  • इन्फोसिस
  • टेक महिंद्रा
  • एचसीएल टेक
  • अडानी पोर्ट्स
  • टीसीएस

आज के टॉप लूजर्स

  • इटर्नल
  • टाटा मोटर्स
  • टाइटन
  • एनटीपीसी
  • टाटा स्टील

इस हफ्ते अमेरिकी बाजार की शानदार शुरुआत

ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत आ रहे हैं। इस सप्ताह अमेरिकी शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। टेक सेक्टर में निवेशकों की खरीदारी से नैस्डैक ने नया रिकॉर्ड स्तर छूते हुए बंद किया। वहीं, डाउ जोंस इंडेक्स ने सेंचुरी (100 अंक) की बड़ी बढ़त बनाई। जापान का निक्केई भी पहली बार 44,000 अंक के पार बंद हुआ, जो बाजार में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. निफ्टी में भी लगातार चार दिनों से तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार ट्रिगर कर सकते हैं ये अहम फैकटर्स

  • नैस्डैक लाइफ हाई पर, डाओ 114 अंक चढ़ा
  • सोना, चांदी लाइफ हाई पर, क्रूड $66 के ऊपर
  • FIIs: नेट 900 करोड़ बिकवाली, DIIs की खरीदारी जारी
  • Infosys की 3 साल बाद बायबैक की तैयारी

लगातार 11वें दिन बिकवाल रहे विदेशी निवेशक

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार 11वें दिन कैश मार्केट में बिकवाली जारी रखी। कैश, इंडेक्स फ्यूचर्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब 900 करोड़ रुपए की कुल बिकवाली देखी गई। वहीं, घरेलू म्यूचुअल फंड्स लगातार 10वें दिन शेयर बाजार में सक्रिय रहे और कुल मिलाकर लगभग 3,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं