शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 121 अंकों की तेजी; ऑटो सेक्टर की रफ्तार पर ब्रेक

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट है।

मनोज आर्या

Share Market Today Update: भारतीय शेयर मार्केट में आज बुधवार, 29 अक्टूबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेड के साथ बीएसई सेंसेक्स 121.18 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,749.34 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 46.70 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 25,982.90 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मीडकैप और लार्जकैप में मामूली बढ़त नजर आ रही है। वहीं स्मॉलकैप लाल निशान में कारोबार कर रहा है। कारोबार के शुरुआत में ऑटो सेक्टर काफी कमजोर नजर आ रहा है। यह इंडेक्स 478 अंकों की गिरावट के साथ 60,061 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां एमआरएफ टॉप पर बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो इसमें भी हल्की बढ़त है। कोटक बैंक टॉप पर ट्रेड कर रहा है।

आज के टॉप गेनर्स

  • टाटा स्टील
  • एल एंड टी
  • एशियन पेंट
  • एनटीपीसी
  • रिलायंस

आज के टॉप लूजर्स

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • बजाज फाइनेंस
  • टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल
  • इटर्नल
  • बजाज फिनसर्व

घरेलू बाजार के लिए ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत

अमेरिकी बाजारों में ब्याज दर कटौती की उम्मीद के चलते लगातार तीसरे दिन नई रेकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। डाओ करीब 150 अंक और नैस्डैक लगभग 200 अंक उछलकर लाइफ हाई पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 ने इस साल की 36वीं रिकॉर्ड क्लोजिंग दी। आज देर रात फेड का ब्याज दरों पर फैसला आएगा और बाज़ार में चौथाई प्रतिशत कटौती की उम्मीद है। एशियाई संकेतों की बात करें तो GIFT निफ्टी करीब 50 अंक चढ़कर 26,150 के पास दिख रहा है, जबकि निक्केई 700 अंकों की छलांग लगाकर लाइफ हाई पर है। डाओ फ्यूचर्स हल्की कमजोरी के साथ 50 अंक नीचे है।

म्युचुअल फंड्स के नियमों में बदलाव की सिफारिश

SEBI ने म्युचुअल फंड्स के नियमों में बड़े बदलाव की सिफारिश की है। टोटल एक्सपेंस रेश्यो में ब्रोकरेज और टैक्स को शामिल नहीं किया जाएगा। कैश और डेरिवेटिव्स ब्रोकरेज लिमिट घटाने के साथ एग्जिट लोड पर लगने वाला 5 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त खर्च हटाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

फोकस में रहेंगे ये शेयर

कंपनियों के तिमाही नतीजों में श्री सीमेंट, जिंदल स्टील और अडानी ग्रीन एनर्जी के प्रदर्शन मिले-जुले रहे, जबकि कंप्यूटर एजेज मैनेजमेंट सिस्टम (CAMS) के नतीजे कमजोर रहे। आज निफ्टी में कोल इंडिया और L&T के नतीजे प्रमुख रहेंगी। इसके अलावा फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) स्पेस में PB Fintech, HPCL, BHEL, CG Power, SAIL और NMDC समेत 9 कंपनियों के नतीजों पर निगाह रहेगी।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह