-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- A M Naik Resigns From The Post Of Chairman Of L And T Technology Services
L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, एसएन सुब्रमण्यन ने संभाली कमान
- Written By: अपूर्वा नायक
एस एन सुब्रमण्यन ने एलटीआईमाइंडट्री और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के चेयरमैन पद के रुप में कार्यभार संभाला है। साथ कंपनी के पुराने चेयरमैन ए एम नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

ए एम नाइक ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : एलटीआईमाइंडट्री और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने अपने नए चेयरमैन का चुनाव कर लिया है। इस कंपनी के एक्स चेयरमैन ए एम नाइक ने कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। नए चेयरमैन के पद पर एस एन सुब्रमण्यन को चुन लिया है। 27 जून से वो अपना पद संभालने वाले है। नाइक ने लार्सन एंड टुब्रो समूह के किसी भी कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होने से भी इंकार कर दिया है।
कंपनी ने बयान में कहा कि नाइक (एएमएन) कंपनी के संस्थापक चेयरमैन रहे हैं और उन्होंने एलटीआईमाइंडट्री को एक ऐसे वैश्विक समूह में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसका अपने परिचालन वाले क्षेत्रों में प्रभुत्व है। एलटीआईमाइंडट्री ने कहा, “ए एम नाइक ने 26 जून, 2024 को कंपनी की 28वीं वार्षिक आम बैठक के अंत में चेयरमैन पद से हटने का फैसला किया है। एलटीआईमाइंडट्री के निदेशक मंडल ने 26 जून, 2024 को आयोजित अपनी बैठक में वाइस चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन को 27 जून, 2024 से चेयरमैन नियुक्त किया है।”
अद्वितीय योगदान की सराहना
कंपनी ने बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने कंपनी में नाइक के अद्वितीय योगदान की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में शेयरधारक मूल्य सृजन में उछाल आया। कंपनी ने कहा, “उन्होंने प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और नवाचार पर जोर देकर लगातार संभावनाओं को आगे बढ़ाया।”
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
परमार्थ मंचों पर ध्यान केंद्रित करना
यहां संवाददाताओं से बातचीत में नाइक ने कहा कि वह एलएंडटी के बिना सांस नहीं ले सकते और कुछ परमार्थ मंचों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों के विश्वास का मार्ग तैयार करेंगे, जिसने कुछ दशक पहले बड़े कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ कंपनी का नियंत्रण हासिल करने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।
अत्यंत गर्व और संतुष्टि
नाइक ने कहा कि वह एलएंडटी इन्फोटेक के शुरुआती दिनों से लेकर आज आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलटीआईमाइंडट्री बनने तक की यात्रा को ‘अत्यंत गर्व और संतुष्टि के साथ’ याद करते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे न केवल ऐसे महान संगठन का नेतृत्व करने का, बल्कि भविष्य की वृद्धि और सफलता की नींव भी रखने का सौभाग्य मिला। मुझे यकीन है कि 27 जून, 2024 से सुब्रमण्यन के कुशल नेतृत्व में एलटीआईमाइंडट्री आगे बढ़ती रहेगी और सफलता के नए शिखर तक पहुंचेगी।”
वाइस-चेयरमैन नियुक्त
एसएनएस के नाम से लोकप्रिय सुब्रमण्यन 10 जनवरी, 2015 को एलएंडटी इन्फोटेक के निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। कंपनी के अनुसार, उन्हें चार मई, 2017 को एलएंडटी इन्फोटेक का वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया गया था और उन्होंने एलटीआईमाइंडट्री की वृद्धि में अपने विचारशील और रचनात्मक मार्गदर्शन के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विरासत को आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित
कंपनी ने बयान में कहा, “उन्होंने 2019 में माइंडट्री के अधिग्रहण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और फिर एलएंडटी इन्फोटेक और माइंडट्री के विलय का नेतृत्व किया था।” सुब्रह्मण्यन ने कहा कि वह एलटीआईमाइंडट्री की विश्वास, ग्राहक केंद्रित, समय पर आपूर्ति, गुणवत्ता, लोगों पर केन्द्रित और व्यावसायिक विरासत को आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
A m naik resigns from the post of chairman of l and t technology services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMआरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बाद जेल से रिहाई का रास्ता साफ
Aug 05, 2026 | 02:08 PMUP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMमहाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: ठप हुई OPD सेवाएं; जानिए क्यों सड़क पर उतरे 2 लाख डॉक्टर
Aug 05, 2026 | 02:03 PMPriyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Aug 05, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM










