क्या शादी सीजन में और सस्ता होगा सोना-चांदी, या फिर बढ़ेगा भाव; खरीदने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

Gold And Silver Price: इस पूरे साल के दौरान मजबूत हुए सोने-चांदी की कीमतों में अब गिरावट के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इसका सबसे बड़ा कारण है जियोपॉलिटिकल टेंशन।
Gold And Silver Price
सोने-चांदी का भाव, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Outlook: सोने और चांदी की कीमत में सोमवार, 27 अक्टूबर को भारी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर छठ पूजा वाले दिन गोल्ड का भाव एक झटके में 1600 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में भी नरमी देखी गई। 27 अक्टूबर को 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला सिल्वर शुरुआती कारोबार में 4,560 रुपये या 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,910 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जो पिछले बंद से 1400 रुपये कम है। आने वाले दिनों इन दोनों धातुओं की कीमतों में और भी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहने की संभावना है। पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

गिरावट के मुहाने पर सोने-चांदी का भाव

मानव मोदी ने आगे कहा कि अकेले पिछले हफ्ते ही पांच साल में अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, साल की शुरुआत में जबरदस्त तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच चांदी की कीमत भी सिर्फ एक ही सेशन में 5 प्रतिशत से ज्यादा गिर गई। अब सवाल यही आता है कि सोने के दाम अचानक से कम क्यों होने लगे हैं?

गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह

इस पूरे साल के दौरान मजबूत हुए सोने-चांदी की कीमतों में अब गिरावट के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इसका सबसे बड़ा कारण है जियोपॉलिटिकल टेंशन। सबसे पहले तो रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच सीजफायर की संभावनाओं के बीच वैश्विक संघर्ष कुछ हद तक कम हुआ है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका और चीन में ट्रेड डील की उम्मीदों ने निवेशकों के सेंटीमेंट को स्थिर किया है।

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील के संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मलेशिया में ASEAN सम्मेलन के दौरान कहा कि  हम चीन के साथ एक अच्छी डील करने जा रहे हैं। इस हफ्ते वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिलने वाले हैं। एक तरफ अमेरिका और चीन के बीच तनाव धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। वहीं, दूसरी तरफ COMEX पर सोना 4400 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने और चांदी की कीमत में भी 85 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी के बाद अब मुनाफावसूली हो रही है। इसके अलावा, मार्जिन कॉल और मजबूत डॉलर इंडेक्स के कारण घबराहट में बिकवाली शुरू होने से बाजार में तेजी से गिरावट आई है।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के एक मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्चर नवनीत दमानी का कहना है कि अब कीमत में और 5 से 6 प्रतिशत तक की कमजोर हो सकीत है। यानी कि सोना 6000-7000 रुपये और सस्ता हो सकता है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com