शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Share Market: तेजी का सिलसिला या बड़ी गिरावट, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार; जानें एक्सपर्ट की राय

Share Market: बीते हफ्ते निफ्टी आईटी 3.47 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे अधिक बढ़ने वाला इंडेक्स था। इसके अलावा, ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

मनोज आर्या

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होना वाला है। महंगाई, म्यूचुअल फंड, एफआईआई और घरेलू एवं वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से बाजार का रुख तय होगा। इसके अलावा भारत और रूस के मजबूत होते रिश्तों के बीच अमेरिका-भारत में संभावित ट्रेड समझौते पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होंगी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया से जुड़े 16 नए समझौते हुए।

पुतिन ने आश्वासन दिया कि रूस भारत को ईंधन की स्थिर और निर्बाध आपूर्ति प्रदान करता रहेगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर भी बातचीत कर रहा है, जिसने नई दिल्ली से रूसी तेल की खरीद कम करने का आग्रह किया है।

12 दिसंबर को जारी होंगे महंगाई के आंकड़े

सरकार की ओर से महंगाई के आंकड़े 12 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। अक्टूबर में खुदरा महंगाई 0.25 प्रतिशत थी। इसके अलावा, इसी दिन विदेशी मुद्रा भंडार और ग्रोथ ग्रोथ के आंकड़े आएंगे, जिनका बाजार पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा अमेरिका के आर्थिक आंकड़े भी वैश्विक बाजारों को दिशा देने का काम करेंगे, जिसमें अमेरिकी फेड का ब्याज दरों पर निर्णय शामिल है।

पिछले हफ्ते कैसा रहा घरेलू शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता मिलाजुला रहा। निफ्टी 16.50 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 26,186.45 और सेंसेक्स 5.70 अंक या 0.01 प्रतिशत की हल्की कमजोरी के साथ 85,712.37 पर बंद हुआ। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। निफ्ट मिडकैप 100 इंडेक्स 448.65 अंक या 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,594.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 321.50 अंक या 1.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,507.75 पर था।

निफ्टी आईटी में सबसे तेज उछाल

बीते हफ्ते निफ्टी आईटी 3.47 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे अधिक बढ़ने वाला इंडेक्स था। इसके अलावा, ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ एनर्जी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, इन्फ्रा, पीएसई और कंज्यूमर ड्यूरेब्स लाल निशान में बंद हुए। आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में बदलाव के बाद शुक्रवार के आखिरी में बाजार हरे निशान में बंद हुआ था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें