-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Nifty Midcap 150 Nifty 50 Were Top Performers Across All Market Segments In October
निफ्टी मिडकैप और निफ्टी 50 का अक्टूबर में जलवा, सभी मार्केट सेगमेंट में रहे टॉप परफॉर्मर
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: फंड हाउस के अनुसार, मिडकैप बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 ने 3 महीनों में 3.21 प्रतिशत, 6 महीनों में 10.93 प्रतिशत और बीते एक वर्ष में 5.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market: इस वर्ष अक्टूबर में सभी मार्केट सेगमेंट में निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी 50 क्रमश: 4.79 प्रतिशत और 4.51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ टॉप परफॉर्मर के रूप में उभरे। यह जानकारी शनिवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई। मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट बताती है कि निफ्टी 500 में 4.29 प्रतिशत और निफ्ट नेक्स्ट 50 में 2.92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ लार्ज, मिड, स्मॉल और माइक्रोकैप्स सभी मार्केट कैप सेगमेंट ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज करवाई है।
वहीं, इस वर्ष अक्टूबर में निफ्टी माइक्रोकैप 250 ने 3.93 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने 3.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई। रिलीज बताती है कि सेक्टोरल फ्रंट पर घरों को लेकर निरंतर मांग बने रहने के कारण रियल्टी 9.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। जबकि सभी सेक्टर्स ने सकारात्मक वृद्धि दर्ज करवाई।
3 महीनों में 3.21 प्रतिशत उछला मिडकैप
फंड हाउस के अनुसार, मिडकैप बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150 ने 3 महीनों में 3.21 प्रतिशत, 6 महीनों में 10.93 प्रतिशत और बीते एक वर्ष में 5.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है। वहीं, लार्ज कैप बेंचमार्क निफ्टी 50 ने 3 महीनों में 3.85 प्रतिशत, 6 महीनों में 5.70 प्रतिशत और बीते एक वर्ष में 6.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है। इसके अलावा, निफ्टी 500 ने 3 महीनों में 3.47 प्रतिशत, 6 महीनों में 7.63 प्रतिशत और बीते एक वर्ष में 4.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
बैंकिंग शेयरों में लौटी मजबूती
रिलीज में कहा गया है कि आईटी इंडेक्स 6.11 प्रतिशत की तेजी से बढ़ा लेकिन सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की गिरावट में रहा। बैंकिंग शेयरों में मजबूती दर्ज की गई। बैंक इंडेक्स अक्टूबर में 5.75 प्रतिशत की तेजी से बढ़ा। इसके अलावा, इंडेक्स ने 3 महीनों में 3.24 प्रतिशत, 6 महीनों में 4.88 प्रतिशत और बीते एक वर्ष में 12.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है।
डिफेंस सेक्टर ने अक्टूबर में 3.63 प्रतिशत की तेजी के साथ अपनी मजबूत लॉन्ग-टर्म बढ़त को बनाए रखा। सेक्टर ने 3 महीनों में 4.61 प्रतिशत, 6 महीनों में 14.12 प्रतिशत और बीते एक वर्ष में 28.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाई है।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver: भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, पाकिस्तान में 3 गुना बढ़ा भाव; ये रहा 1 तोला का रेट
महंगाई को लेकर तेजी से गिरावट
फंड हाउस का कहना है कि महंगाई को लेकर तेजी से गिरावट आई है, जिसे केंद्रीय बैंक आरबीआई की पॉलिसी को लेकर मौजूदा अप्रोच से समर्थन मिला है। वहीं, जीएसटी संग्रह भी मजबूत बना हुआ है, जो मजबूत घरेलू गतिविधियों को दर्शाता है।
Nifty midcap 150 nifty 50 were top performers across all market segments in october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित
Jul 02, 2026 | 11:06 AMकावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Jul 02, 2026 | 11:04 AMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














