-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Market Capitalisation Of Top 10 Companies Increased By Rs 74573 Crore
शेयर बाजार में उछाल का असर, टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप ₹74,573 करोड़ बढ़ा; रिलायंस को झटका
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 780.71 अंक या 0.97 प्रतिशत चढ़ा, और निफ्टी में 239.55 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी आई। इससे टॉप-10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप बढ़ा है।

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Top-10 Companies Market Capital: पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 74,573.63 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 780.71 अंक या 0.97 प्रतिशत चढ़ा, और निफ्टी में 239.55 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी आई।
एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को फायदा हुआ, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इंफोसिस के मूल्यांकन में गिरावट आई।
HDFC बैंक का मार्केट कैप 30,106.28 करोड़ बढ़ा
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 30,106.28 करोड़ रुपये बढ़कर 14,81,889.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 20,587.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,72,507.17 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 9,276.77 करोड़ रुपये बढ़कर 8,00,340.70 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 7,859.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,806.50 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 19,351.44 करोड़ रुपये घटकर 18,45,084.98 करोड़ रुपये रह गया।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
वहीं, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 12,031.45 करोड़ रुपये घटकर 10,80,891.08 करोड़ रुपये और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 850.32 करोड़ रुपये घटकर 6,00,954.93 करोड़ रुपये रह गया। देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।
इस हफ्ते बाजार का हाल
शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार 6ठें दिन भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी में बीते हफ्ते जितनी गिरावट आई है, उसने पिछले 7 महीने का सबसे खराब हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी-50 236 अंक टूटकर 24,654 पर कारोबार बंद किया।
आखिरी कारोबारी सत्र में टॉप गेनर्स में L&T सबसे आगे रहा, जिसका शेयर 2.77% चढ़कर ₹3,745 पर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा मोटर्स 1.47% बढ़कर ₹674, ITC 1.21% बढ़कर ₹405.05, रिलायंस 0.48% बढ़कर ₹1,379 और मारुति 0.18% बढ़कर ₹16,299.40 पर रहे।
आईटी इंडेक्स में 2.45% की गिरावट
शुक्रवार को सेक्टोरल इंडेक्स में ज्यादातर दबाव ही देखने को मिला। आईटी इंडेक्स 2.45% टूटकर सबसे बड़ा लूजर रहा, जबकि फार्मा 2.14% और हेल्थकेयर 2.06% गिरा। मेटल इंडेक्स में भी 1.93% की कमजोरी आई। इसके अलावा पीएसयू बैंक 1.78%, प्राइवेट बैंक 1.12% और फाइनेंशियल सर्विसेज 1.11% गिरावट में रहे। ऑटो, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स भी 1% से ज्यादा गिरे। वहीं, FMCG इंडेक्स ने तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन किया और सिर्फ 0.47% नीचे रहा। कुल मिलाकर, लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए और बाजार में दबाव का माहौल हावी रहा।
ये भी पढ़ें: सितंबर में बिकवाल रहे FPI, कुल ₹23,885 करोड़ के शेयर बेचे; 2025 में 1.6 लाख करोड़ की निकासी
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर सबसे ज्यादा दबाव
इसके साथ ही टॉप लूजर्स की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा, जिसका शेयर 3.62% गिरकर ₹3,400.25 पर आ गया। टाटा स्टील 2.84% टूटकर ₹167.40, Eternal 2.83% गिरकर ₹322.90, बजाज फाइनेंस 2.75% फिसलकर ₹985 और एशियन पेंट्स 2.62% घटकर ₹2,340 पर बंद हुए।
Market capitalisation of top 10 companies increased by rs 74573 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान
Jul 24, 2026 | 06:40 PMEkadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Jul 24, 2026 | 06:40 PMZomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
Jul 24, 2026 | 06:36 PMटीईटी घोटाला फडणवीस के कार्यकाल में हुआ… सुषमा अंधारे का पलटवार, बोलीं गलत जानकारी दे रहे सीएम
Jul 24, 2026 | 06:32 PM₹55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, एयरलाइन ने दिए सिर्फ ₹5 हजार! फिल्ममेकर का VIDEO वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
Jul 24, 2026 | 06:30 PMMundia Purnima Fair: गोवर्धन और मथुरा स्टेशन पर हाई अलर्ट, 350 RPF जवान और 300 CCTV से होगी निगरानी
Jul 24, 2026 | 06:27 PMपुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














