PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए एक ताजा अपडेट है। दरअसल, देश के कई हिस्सों में इस समय धान की रोपाई का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में इस समय किसानों को पैसे की काफी आवश्यकता होती है। इस बीच सरकार के सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि जुलाई महीने की शुरुआत से मध्य के बीच किसानों के बैंक खाते में किस्त का पैसा भेजा जा सकता है। हालांकि, सरकारी की ओर से अधिकारिक तौर पर तारिख का ऐलान नहीं किया गया है।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का आखिरी किस्त 13 मार्च 2026 को जारी किया गया था। असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 22वीं किस्त की जारी की थी। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में कुल 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया था। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों के बैंक खाते में अब तक 4.25 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे किसान, जो अब तक अपनी भूमि का रिकॉर्ड अपडेट नहीं कराए हैं, उनके बैंक खाते में पीएम किसान की अगली किस्त नहीं आएगी।
ऐसे किसान, जो इस योजना के लिए योग्य हैं लेकिन अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराए हैं। वो जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें। ओटीपी आधारित, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। अगर ओटीपी के जरिए आप ई-केवाईसी करवाएंगे तो ध्यान रहें कि आपके पास पंजिकृत मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसके अलावा नजदीकी जन सुविधाक केंद्र पर जाकर भी किसान भाई आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
पीएम किसान सम्मान निधि की लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल हैं या नहीं, उसको भी आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। उसके लिए आपको कुछ स्टेप का फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं-
इसके बावजूद भी किसी किसान भाई को लाभार्थी सूची में अपना नाम नहीं दिख रहा, इसके अलावा और भी कोई समस्या है तो 155261 या फिर 011-243000606 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद ले सकता है।
अगर, देश का कोई भी किसान अब तक किसान सम्मान निधि योजना के तहत खुद को रजिस्टर्ड नहीं किया है, और अब वह इस योजना में खुद को जोड़ना चाहता है तो आसानी से आवेदन कर सकता है। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं-
यह भी पढ़ें: आम आदमी को बड़ा झटका, मई में 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई; पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा खेल
पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जाने वाली एक सरकारी योजना है। इस स्कीम के तहत देश के पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं, जो तीन अलग-अलग किस्तों में 2000 रुपये मिलते हैं। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। औपचारिक रूप से इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी।