DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Delhi University Election Result: डूसू चुनाव 2026 का मतदान संपन्न हो गया है। करीब 40–45% मतदान के अनुमान के बीच 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
सोर्स-IANS
DUSU Election 2026 EVM Countingडूसू चुनाव 2026 ईवीएम मतगणना
Published on
Updated on

DUSU EVM Counting 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 का करीब एक महीने से चला चुनावी मुकाबला शुक्रवार को मतदान के साथ खत्म हो गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए मैदान में उतरे 20 उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस बार करीब 40 से 45 फीसदी मतदान होने का अनुमान है। अब शनिवार सुबह 8 बजे से दिल्ली विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद तय होगा कि डीयू छात्र राजनीति की कमान किस छात्र संगठन के हाथ जाएगी।

40-45% मतदान का अनुमान

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में इस बार 40 से 45 फीसदी मतदान होने का अनुमान है।

शुरुआती रुझानों के मुताबिक सुबह की पाली में करीब 39.77% वोटिंग दर्ज हुई। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद कैंपस और आउटर कॉलेजों के मतदान केंद्रों पर छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ी।

शाम 7:30 बजे तक चली वोटिंग

शाम की पाली वाले कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे शुरू हुआ और रात 7:30 बजे तक चला। निर्धारित समय तक मतदान केंद्र में मौजूद छात्रों को वोट डालने का मौका दिया गया। मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम को सील कर सुरक्षित कर दिया गया।

DUSU चुनाव में 1,000 EVM का इस्तेमाल

दिल्ली यूनिवर्सिटी के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि DUSU चुनाव 2026 के लिए कुल 1,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का उपयोग किया गया। इनमें 960 EVM मतदान के लिए तैनात की गईं, जबकि 40 मशीनें रिजर्व रखी गई थीं।

मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 12 कंट्रोल रूम बनाए गए थे और किसी भी तकनीकी समस्या से निपटने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मतदान के दौरान कहीं से भी EVM में खराबी की कोई शिकायत नहीं मिली।

सोर्स-IANS
बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

DUSU चुनाव में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

DUSU चुनाव के दौरान सभी कॉलेजों में बनाए गए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। सुबह 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक चला। निर्धारित समय से पहले कॉलेज परिसर में प्रवेश कर चुके सभी छात्रों को वोट डालने का अवसर दिया गया।

मतदान केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्रों के आई-कार्ड की अनिवार्य जांच की गई। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा जांच के बाद ही छात्रों को परिसर में प्रवेश दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

शनिवार सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

DUSU चुनाव 2026 के लिए विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी EVM कड़ी सुरक्षा के बीच सील कर दी गई हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार, शनिवार सुबह 8 बजे डीयू के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक परिणाम घोषित होने की संभावना है, जिससे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर नए छात्र संघ का फैसला हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com