PM Kisan 23th Installment: जून में नहीं आएगी 23वीं किस्त! जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। जून में किस्त जारी होने की संभावना कम है।
The 23rd installment of PM Kisan is likely to be released in July instead of June after the completion of the e-KYC process.
पीएम किसान योजना 23वीं किस्त अपडेट। (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

PM Kisan Yojana Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों को अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है।

इस बार कई किसान उम्मीद कर रहे थे कि जून 2026 में 23वीं किस्त जारी कर दी जाएगी, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस महीने किस्त आने की संभावना काफी कम है। माना जा रहा है कि सरकार किसानों के खातों में अगली किस्त जुलाई महीने में भेज सकती है।

जून में किस्त जारी होने की संभावना कम

23वीं किस्त जून में जारी न होने के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण योजना की किस्तों का तय चक्र है। पीएम किसान योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च 2026 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

ऐसे में चार महीने की अवधि जून के अंत तक पूरी होती है, जिसके बाद जुलाई में नई किस्त जारी किए जाने की संभावना बनती है। दूसरा कारण ई-केवाईसी प्रक्रिया है। सरकार ने सभी लाभार्थी किसानों के लिए वार्षिक ई-केवाईसी अनिवार्य कर रखी है और इसके लिए 30 जून 2026 तक का समय दिया गया है। ऐसे में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगली किस्त जारी की जा सकती है।

ई-केवाईसी प्रक्रिया के कारण हो रही देरी

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स और मौजूदा प्रक्रिया को देखते हुए जुलाई 2026 में किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या बैंक खाते से आधार लिंक जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें जल्द से जल्द यह काम कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर किस्त की राशि अटक सकती है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे योजना के पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट रखें और सरकार की आधिकारिक घोषणा पर नजर बनाए रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com