Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी आज यानी 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
rahul gandhi indore visit today
राहुल गांधीसौजन्य-IANS
Published on
Updated on

Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से एक साथ आने की अपील की है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह छात्रों से मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इंदौर आ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने युवाओं से कहा अगर आप या आपके अपने शिक्षा व्यवस्था की परेशानियों से प्रभावित हैं और चाहते हैं कि हालात बदलें, तो ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज है। यह बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।' उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के हर पहलू और छात्रों के संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

12 सितंबर को होना था कार्यक्रम

दरअसल, राहुल गांधी का यह छात्र संवाद कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को आयोजित होना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए टालकर 19 सितंबर कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने पहले इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए इंदौर के नेहरू स्टेडियम में अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने एक लंबित न्यायिक मामले का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

इंदौर स्टेडियम का उपयोग करने की अनुमति न मिलने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए शहर में एक अन्य स्थान पर किराए से जगह ली। यह कार्यक्रम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण से क्षेत्रीय पार्क के सामने 12,000 वर्ग मीटर भूमि में आयोजित किया जा रहा है।

rahul gandhi indore visit today
राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर ट्रैफिक अलर्ट, लागू होगा रूट डायवर्शन; बाहर जानें से पहले देखें प्लान

छात्रों की गूंज कार्यक्रम का उद्देश्य

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को राहुल गांधी से सीधे संवाद का अवसर देना है। कांग्रेस युवाओं की शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े अपने मुद्दों को उनके सामने रख सकें। पार्टी को उम्मीद है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा हिस्सा लेंगे।

राहुल गांधी का यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम की अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस और BJP के बीच पहले से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। अब 19 सितंबर की नई तारीख तय होने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं और छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com