निफ्टी में निवेश। इमेज-एआई 
बिज़नेस

आज कितनी बदलेगी Nifty की चाल? RBI MPC की बैठक का आ रहा फैसला, निवेशकों के लिए एक्सपर्ट ने दी राय

Nifty Prediction For 5 December: भारतीय रिजर्व बैंक के मॉनिटरी पॉलिसी बैठक का फैसला आज आने वाला है। ऐसे में बाजार में निवेशक उतरें तो क्या रणनीति बनाएं, उस बारे में मार्केट एक्सपर्ट ने राय दी है।

रंजन कुमार

Nifty Prediction For 5 December: शेयर बाजार में गुरुवार यानी 4 दिसंबर को चार दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी दिखी। निफ्टी 48 अंकों की तेजी के साथ 26034 के लेवल पर बंद हुआ। आखिर में निफ्टी बैंक की भी मामूली कमजोरी के साथ 60 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। दिन के निचले स्तरों से देखें तो रुपये में 44 पैसे की रिकवरी दी हुई है।

ये भी सपोर्टर फैक्टर था। साथ ही कुछ सेक्टर्स थे, जो बाजार को सपोर्ट करते नजर आए।

उन सेक्टर्स की बात करें तो जो सबसे ज्यादा सपोर्ट दे रहे थे, वो आईटी, डिफेंस, रियलिटी, एफएमसीजी और ऑटो थे। वहीं, बाजार पर दबाव का काम कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां ने किया। जैसे-पावर कंपनियां, कुछ एनर्जी कंपनियां।

स्माल कैप का इंडेक्स कमजोर

ब्रॉडर मार्केट में बहुत ज्यादा स्ट्रेंथ नहीं दिख रही थी। अब भी स्माल कैप का जो इंडेक्स है, वो कमजोर है। वह अपने रिकॉर्ड हाई से काफी दूर है। आज यानी 5 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) की मॉनिटरी पॉलिसी बैठक का फैसला आने वाला है। ऐसे में बाजार में निवेशक उतरें तो किन लेवल्स पर नजर रखें और क्या रणनीति बनाएं, उस बारे में एक्सपर्ट ने राय दी।एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट का मानना है कि बाजार को करंट लेवल पर किसी तरह की चुनौती सामना करने की जरूरत नहीं है। टैरिफ संबंधित अनिश्चितताओं के कारण थोड़ा असमंजस की स्थिति अब भी बनी हुई है। जब तक कि घोषणा नहीं हो जाती, तब तक एक्सपर्ट का मानना है कि सपोर्टिव एनवायरमेंट में जहां पर 25 आधार अंकों की कटौती का अनुमान किया जा रहा, वहीं मार्केट डिस्काउंट भी कर रहा है।

ट्रेड डील की घोषणा से बाजार को मिल सकती है अगली दिशा

एक्सपर्ट ने कहा कि जिस तरीके से हमने देखा है कि हाल में बैंकिंग और अन्य रेट सेंसिटिव्स में काफी अच्छी तेजी देखी थी तो मार्केट में अभी कहीं-ना-कहीं कंसोलिडेशन का जो दौर है, वो इस इवेंट के बावजूद बना रहेगा। इसके अतिरिक्त ट्रेड डील की घोषणा से बाजार को अगली दिशा मिल सकती है। अभी के लिए बाजार का रुख पॉजिटिव है। कंसोलिडेशन का दौर हो सकता है, जो थोड़ा और आगे बढ़ सकता है। जो सेक्टर्स साइड लाइंस पर रहेंगे, उनमें आईटी, प्राइवेट बैंकिंग, फार्मा पर फोकस करने की जरूरत है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें