(कॉन्सेप्ट फोटो)  
बिज़नेस

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट, 70 हजार करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ।  पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में सामूहिक रूप से 70,325.5 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ।  पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 626.01 अंक या 0.74 प्रतिशत के नुकसान में रहा।  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन बढ़ा।

वहीं, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत घट गई।  सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 19,284.8 करोड़ रुपये घटकर 15,25,339.72 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक के बाजार मूल्यांकन में 13,566.92 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,29,470.57 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस को भी बड़ा नुकसान

बीते सप्ताह में बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 13,236.44 करोड़ रुपये घटकर 5,74,977.11 करोड़ रुपये पर और एलआईसी की 10,246.49 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,95,277.16 करोड़ रुपये पर आ गई। टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 8,032.15 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,37,729.65 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,958.7 करोड़ रुपये घटकर 11,50,371.24 करोड़ रुपये रह गई।  इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 15,359.36 करोड़ रुपये बढ़कर 20,66,949.87 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,127.51 करोड़ रुपये बढ़कर 6,81,383.80 करोड़ रुपये हो गया। एमपी में नया प्लांट लगाएगी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, 400 करोड़ का होगा निवेश

एसबीआई के मार्केट कैप में हुई बढ़ोतरी

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,906.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,49,757.36 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 5,756.38 करोड़ रुपये बढ़कर 7,24,545.28 करोड़ रुपये रहा।  शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार से उतार-चढ़ाव की स्थिती बनी रही। कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले थे। हालांकि, बाजार की शुरुआत सपाट रही थी। शुक्रवार के दिन प्री ओपनिंग सेशन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 67.34 अंक बढ़कर 83,306.81 अंक के स्तर पर कारोबार किया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 23.55 अंक की बढ़त के साथ 25,428.85 अंक पर ओपन हुआ था।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट