(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख कल, क्या फिर बढ़ेगी डेडलाइन; आयकर विभाग ने दिया जवाब

Income Tax Return: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि असेस्मेंट ईयर 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक लोगों के रिटर्न उन्हें मिल चुके हैं।

मनोज आर्या

Income Tax Return Filing Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR 2025) फाइल करने की आखिरी तारीख खत्म होने में अब बस केवल एक दिन बचे हुए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि असेस्मेंट ईयर 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक लोगों के रिटर्न उन्हें मिल चुके हैं। जबकि पेशेवर निकाय सरकार से आईटीआर भरने के डेडलाइन को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं।

इसे देखते हुए आयकर विभाग ने उन सभी लोगों को भी सलाह दी है जिन्होंने अभी तक आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है, वे आखिरी वक्त में हड़बड़ी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल करें।

ITR के लिए 24 घंटे हेल्पडेस्क की सुविधा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कि टैक्सपेयर्स और टैक्स प्रोफेश्नल्स का धन्यवाद, जिन्होंने हमें अब तक 6 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की है और यह संख्या अभी भी जारी है। इसके साथ ही विभाग ने यह भी बताया कि रिटर्न भरने और इससे संबंधित सेवाओं के लिए उनका हेल्पडेस्क चौबीसों घंटे काम कर रहा है।

नॉन-ऑडिट रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख

बता दें कि इस साल, अपडेटेड आईटीआर फॉर्म जारी होने में देरी के कारण नॉन-ऑडिट रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई थी। अब तक जमा किए गए रिटर्न की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है। 31 जुलाई, 2024 तक 7.6 करोड़ आईटीआर जमा किए जा चुके थे। 13 सितंबर तक, इस साल यह संख्या लगभग छह करोड़ थी।

कर्नाटक राज्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (KSCAA), ICAI की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल और एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन (ATBA) सहित पेशेवर निकायों ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को पत्र लिखकर पोर्टल की गड़बड़ियों, उपयोगिता सेवाओं में देरी, देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ और त्योहारी सीजन को देखते हुए समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। हालांकि, समय सीमा को आगे बढ़ाए जाने को लेकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट