आज सोने और चांदी का भाव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold-Silver Rate Today: सोने का भाव दूसरे दिन गिरा, चांदी फिर हुई महंगी, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today 10 Dec: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ऐलान से पहले घरेलू बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में तेजी आई है। आइये जानते हैं ताजा अपडेट-

प्रिया सिंह

Gold-Silver Rate Today in India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों के ऐलान से पहले भारत के बुलियन बाजार में हलचल तेज हो गई है। आज, लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी जा रही है। फेडरल रिजर्व की बैठक से मिलने वाले संकेतों पर सबकी नजर है, जो इस सप्ताह सोने-चांदी की चाल को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

गोल्ड-सिल्वर का रेट आज, फेड ऐलान से पहले कीमतों में बदलाव

आज घरेलू बाजार में सोने के भाव लगातार दूसरे दिन हल्के हुए हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की मौद्रिक नीति से जुड़े ऐलान से पहले सोने और चांदी की कीमतों में यह उठा-पटक देखने को मिल रही है। हालांकि, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड आज प्रति 10 ग्राम 1,29,580 रुपए के भाव पर बिक रहा है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 990 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड भी 910 रुपए सस्ता होकर 1,18,790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

चांदी लगातार दूसरे दिन हुई महंगी

सोने के उलट, चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है। एक दिन की गिरावट के बाद, दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी लगातार दो दिनों में 1,100 रुपए महंगी हुई है। आज 10 दिसंबर को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 1,90,100 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। हालांकि, देश के बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है, जहां इसका भाव 1,99,100 रुपए प्रति किलोग्राम है। विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक मांग और सप्लाई की तंग स्थिति चांदी की कीमतों को और ऊपर ले जा सकती है, जिसके शॉर्ट टर्म में 2,00,000 रुपए से 2,25,000 रुपए प्रति किलो तक जाने की संभावना है।

फेड पॉलिसी और सोने की चाल

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक 9-10 दिसंबर को हो रही है। बाजार में इस बात की उम्मीदें बरकरार हैं कि फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगर फेड ऐसा करता है, तो सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। ब्याज दर घटने से बॉन्ड जैसे एसेट कम आकर्षक हो जाते हैं। नतीजतन, निवेशक सोने जैसे सुरक्षित एसेट (Safe Asset) में निवेश बढ़ा देते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत बढ़ती है। विश्लेषकों का कहना है कि रेट कट, सेंट्रल बैंकों की बढ़ती मांग और फंड हाउसों की खरीदारी सोने को और ऊपर ले जा सकती है।

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरट भाव 22 कैरट भाव 18 कैरट भाव
दिल्ली 1,29,580 1,18,790 97,220
मुंबई 1,29,430 1,18,640 97,070
चेन्नई 1,30,090 1,19,990 99,990
जयपुर 1,29,580 1,18,790 97,220

बुलियन मार्केट के लिए अहम फैक्टर्स

एनालिस्टों के मुताबिक, इस हफ्ते सोना और चांदी की दिशा मुख्य रूप से निम्नलिखित फैक्टर्स से तय होगी:

  • फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से जुड़े संकेत
  • चीन और अमेरिका का आर्थिक डेटा
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल

रुपये का गिरना भी भारत में सोने को महंगा कर रहा है, जिससे घरेलू बाजार में सोने की बढ़त Comex गोल्ड की तुलना में अधिक रही है। ट्रेडर्स की नजर FOMC मीटिंग और फेड चेयर जेरोम पॉवेल की टिप्पणी पर रहेगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें