-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Silver Price Crash On Thursday Gold Price Aslo Fall Check Latest Rates
Silver Price Crash: अचानक 4000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने का भी गिरा भाव; ये है आज का ताजा रेट
- Written By: मनोज आर्या
Gold And Silver Price: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन बुधवार को चांदी का भाव शाम के समय 1,78,190 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

सोने-चांदी का भाव, (डिजाइन फोटो)
Silver Price Crash Today: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते कारोबारी दिन बुधवार को जहां दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी रही, वहीं आज गुरुवार को ये अचानक औंधे मुंह नीचे गिर गईं। चांदी का भाव देखते ही देखते क्रैश हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 4000 रुपये से अधिक लुढ़ककर कारोबार कर रही थी। जबकि, सोना भी भर-भराकर टूटा है और MCX Gold Rate करीब 1000 रुपये घट गया।
सबसे पहले बताते हैं चांदी की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट (Silver Price Fall) के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव अपने पिछले बंद के मुकाबले टूटकर खुला और दोपहर 2.30 बजे पर Silver Price 4,223 रुपये या 2.23% की गिरावट के साथ 1,78,129 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
घरेलू बाजार में भी धड़ाम से गिरा चांदी
सिर्फ वायदा कारोबार में ही नहीं, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सिल्वर की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन बुधवार को चांदी का भाव (Silver Rate) शाम के समय 1,78,190 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को कारोबार की शुरुआत होने पर ये भारी गिरावट लेकर 1,75,713 रुपये प्रति किलो पर खुली। इस हिसाब से देखें, तो घरेलू मार्केट में प्रति किलो चांदी 2477 रुपये तक सस्ती हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Railway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
भारत में आज कितना है सोने का भाव?
चांदी के इतर अगर सोने की कीमत की की बात करें तो गुरुवार को यह सस्ती हुई है। एमसीएक्स पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले सोने की कीमत 835 रुपये की गिरावट लेकर 1,29,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं घरेलू मार्केट में गोल्ड प्राइस को देखें तो आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,28,214 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को इसका ओपनिंग प्राइस 1,27,755 रुपये रहा यानी गोल्ड झटके में 459 रुपये सस्ता हुआ।
यहां ध्यान रहे कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपडेट किए जाने वाले Gold-Silver Rates देशभर में एक समान रहते हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदने पर इसमें 3 फीसदी की जीएसटी (Gold GST) और मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे इसकी कीमत में इजाफा हो जाता है।
ये भी पढ़ें: चार दिनों की गिरावट से संभला शेयर बाजार, हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी 26,000 के पार
अचानक क्यों गिरा सोने-चांदी का रेट?
सोना-चांदी की कीमत में अचानक आई बड़ी गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें, तो बीते कुछ समय में ट्रेडर्स ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की है, जिसके चलते इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजारों तक में सोना फिसला है। इसके अलावा पिछले कुछ समय में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर आए पॉजिटिव अपडेट्स के चलते भी लोन सुरक्षित निवेश ठिकाने की ओर अपने रुख में कमी ला रहे हैं। बहरहाल, शादियों के सीजन में सोना-चांदी सस्ते होने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।
Frequently Asked Questions
-
Que: सोने की कीमत रोज़ क्यों बदलती है?
Ans: मांग-आपूर्ति, डॉलर रेट और वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव से सोने की कीमत रोज बदलती है।
-
Que: भारत में सोना महंगा क्यों है?
Ans: आयात शुल्क, GST और वैश्विक कीमतें बढ़ने से भारत में सोना महंगा होता है।
-
Que: चांदी सोने से ज्यादा उतार-चढ़ाव क्यों दिखाती है?
Ans: इंडस्ट्रियल डिमांड और कॉमोडिटी मार्केट की तेज हलचल से चांदी में वोलैटिलिटी ज्यादा रहती है।
-
Que: क्या डॉलर मजबूत होने से सोना महंगा होता है?
Ans: हां, डॉलर मजबूत होने पर रुपये में सोना महंगा हो जाता है क्योंकि भारत सोना आयात करता है।
-
Que: शादी के सीजन में सोने की कीमत क्यों बढ़ती है?
Ans: शादी और त्योहारों में मांग बढ़ने से सोना महंगा हो जाता है।
Silver price crash on thursday gold price aslo fall check latest rates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
Jul 27, 2026 | 08:45 AMबर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
Jul 27, 2026 | 08:44 AMCWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Jul 27, 2026 | 08:35 AMखाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
Jul 27, 2026 | 08:31 AMAI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
Jul 27, 2026 | 08:30 AMExplainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Jul 27, 2026 | 08:26 AMPhoto: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
Jul 27, 2026 | 08:23 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














