सोने-चांदी का भाव, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

सोने की कीमतों में आई नरमी, चांदी में भी ₹1900 की गिरावट; देखें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप आज सोना या फिर चांदी की खरीदारी करने का मूड बना रहे हैं तो जरूर उससे पहले आज के बाजार का भाव पता कर लें।

मनोज आर्या

Gold-Silver Price Today: घरेलू बाजार में आज मंगलवार, (15 जुलाई) को सोने-चांदी के कीमतों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 339 रुपये गिरकर 97,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इसका दाम 98,303 पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,867 रुपये घटकर 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,13,867 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। ये चांदी का ऑल टाइम हाई भी है। वहीं सोने ने 8 जून को 99,454 रुपये का ऑल टाइम हाई को छुआ था।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,920 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,600
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,770 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

अमेरिकी के साथ कई देशों का ट्रेड डील जारी

गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों के साथ इस समय अमेरिका का ट्रेड डील जारी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी बेस टैरिफ लगाने की घोषणा की थ। इसके साथ ही उन्होंने 50 फीसदी एक्स्ट्रा सीमा शुल्क लगाया था। तीन महीने के लिए लगाए गए उस टैरिफ की डेडलाइन 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐस में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि जिन देशों के साथ व्यापार वार्ता पर समहति नहीं बनती है, उनके ऊपर से अलग से टैरिफ रेट तय होगी और ये 1 अगस्त से लगाया जायगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला