-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today 7th July Sensex Fall By 75 Points Nifty Also Decline
शेयर बाजार की सपाट ओपनिंग, 75 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी में भी आई गिरावट
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है, जहां शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखें।

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 75.59 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,357.30 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 18.25 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,442.75 पर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर चिंताएं और जेन स्ट्रीट पर सेबी की रिपोर्ट के नतीजे बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि 9 जुलाई की टैरिफ डेडलाइन से पहले अमेरिका और भारत के बीच संभावित अंतरिम व्यापार सौदे की खबरें हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह सकारात्मक होगा। जेन स्ट्रीट पर नियामक कार्रवाई और इसके प्रभावों पर बाजार की पैनी नजर रहेगी।
ट्रेडिंग के वॉल्यूम में गिरावट की संभावना
वीके विजयकुमार ने कहा कि डेरिवेटिव ट्रेडिंग के वॉल्यूम में गिरावट आने की संभावना है, जिसका असर स्टॉक एक्सचेंजों और कुछ ब्रोकरेज पर पड़ेगा। इसका असर उनके शेयर की कीमतों पर भी पड़ेगा। शॉर्ट टर्म का बाजार पर कोई लंबे समय के लिए प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 50.95 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,980.95 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा आदेश, इनकम टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई
आज के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स कंपनियां
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 8.20 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,669.55 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7.60 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,025.45 पर था। इस बीच, सेंसेक्स पैक में बीईएल, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एसबीआई, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स रहे। ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे।
संस्थागत मोर्चे पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार पांचवें दिन अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 4 जुलाई को 760.11 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी उसी दिन 1,028.84 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
देश के सबसे अमीर बने मुकेश अंबानी, इस नंबर पर अडाणी का नाम, देखें टॉप-10 में कौन
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में बैंकॉक, हांगकांग, जापान, चीन और जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल सोल हरे निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजारों में आखिरी कारोबारी सत्र गुरुवार को डाउ जोंस 344.11 अंक या 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,828.53 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 51.93 अंक या 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,279.35 पर बंद हुआ और नैस्डैक 207.97 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,601.10 पर बंद हुआ।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Share market update today 7th july sensex fall by 75 points nifty also decline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














