- Hindi News »
- Business »
- Wholesale Price Index Wholesale Inflation Rate Of June 2025 Turns Negative
थोक महंगाई में बड़ी गिरावट, 20 महीनें के निचले स्तर पर WPI; आम जनता पर क्या असर
Wholesale Inflation: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में थोक महंगाई जून में निगेटिव रही, जबकि मई में यह आंकड़ा 0.39 प्रतिशत थी। 20 महीने के बाद यह निगेटिव दर्ज हुआ है।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
Wholesale Inflation June 2025: जून 2025 में देश की थोक महंगाई दर (WPI) -0.13 प्रतिशत रही, जो बीते महीने मई में 0.39 प्रतिशत दर्ज की गई थी। ये पिछले करीब 20 महीनों में पहली बार है जब WPI निगेटिव में गई है। इसका सीधा मतलब है कि थोक स्तर पर सामान की कीमतें पिछले साल के मुकाबले गिर गई हैं, और इसका असर आने वाले समय में रिटेल महंगाई (CPI) पर भी पड़ सकता है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में थोक महंगाई (WPI) जून में नकारात्मक (-) 0.13 प्रतिशत रही, जबकि मई में यह 0.39 प्रतिशत थी।
अप्रैल 2023 में थोक महंगाई निगेटिव में दर्ज की गई थी। इसी प्रकार कोविड-19 के शुरुआती दिनों में जुलाई 2020 में WPI निगेटिव रही थी। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि जून 2025 में थोक महंगाई की निगेटिव रेट मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, मूल धातुओं के निर्माण, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतों में कमी के कारण थी।
साल 2023 में 7 महीनों तक निगेटिव रही थे WPI
इससे पहले साल 2023 में थोक मूल्य सूचकांक- आधारित महंगाई लगातार सात महीनों तक नकारात्मक रही। वहीं, थोक मूल्य सूचकांक (WPI)-आधारित महंगाई सितंबर 2022 तक लगातार 18 महीनों तक दोहरे अंकों में रही, उसके बाद इसमें गिरावट आई। अर्थशास्त्री अक्सर कहते हैं कि थोक महंगाई में थोड़ी वृद्धि अच्छी होती है क्योंकि यह आमतौर पर वस्तु निर्माताओं को अधिक उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
GST Collection: अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी क्लेक्शन, ₹2.42 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; सरकार की बंपर कमाई
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
हर महीने 14 तारीख को जारी होती है महंगाई दर
डीपीआईआईटी (DPIIT) हर महीने की 14 तारीख को (या अगले वर्किंग डे, यदि 14 तारीख छुट्टी के दिन हो) संदर्भ माह के दो सप्ताह के अंतराल के साथ भारत में थोक मूल्य सूचकांक मासिक आधार पर जारी करता है, और यह सूचकांक देश भर के संस्थागत स्रोतों और चुनिंदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों से से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार किया जाता है। इस बीच,अपनी गिरावट का रुख जारी रखते हुए भारत में कंज्यूमर प्राइस इंफ्लेशन मई में छह साल से भी अधिक के निचले स्तर पर पहुंच गई, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली।
यह भी पढ़ें: लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर और करोड़ों की कमाई, साइना नेहवाल के पास कितनी संपत्ति
आम जनता पर क्या असर?
थोक महंगाई दर का आम जनता पर सीधा असर पड़ता है, क्योंकि यह खुदरा कीमतों को प्रभावित करता है। जब थोक कीमतें बढ़ती हैं, तो खुदरा विक्रेता अक्सर अपनी कीमतें बढ़ा देते हैं, जिससे आम जनता को अधिक कीमत चुकाना पड़ता है या यह कह सकते हैं कि महंगाई बढ़ जाती है। इसके विपरीत, जब थोक कीमतें घटती हैं, तो खुदरा विक्रेता अपनी कीमतें कम कर सकते हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है।
Wholesale price index wholesale inflation rate of june 2025 turns negative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMनागपुर में सनसनी: नशे में धुत प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी
May 03, 2026 | 08:52 AMदिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
May 03, 2026 | 08:46 AMUddhav Thackeray Slams Bachchu Kadu: महाराष्ट्र राजनीति गरमाई, बच्चू कडू को MLC टिकट पर उद्धव का तीखा हमला
May 03, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














