अमूल के बढ़े दाम (सौजन्य-IANS) 
बिज़नेस

Milk Price Hike: आज से ₹2 प्रति लीटर तक महंगा हुआ दूध; जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला, देखें नई रेट लिस्ट

Milk Price Hike Rate: अमूल दूध अब और महंगा हो गया है। इसे देखते हुए मदर डेयरी ने भी अपने दाम बढ़ा दिए है। आज से देश भर में दूध की नई दरें लागू की जाएगी। जानें आपके शहर में अब क्या होगा रेट।

प्रिया जैस

Amul Milk New Price List: आम आदमी की जेब पर एक और मार पड़ी है। रोजमर्रा की जिंदगी की एक बुनियादी जरूरत भी अब महंगी हो गई है। बड़ी डेयरी संस्था, अमूल और मदर डेयरी ने भी दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (GCMMF), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल) है, ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। आज से अमूल ब्रांड के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ये नई दरें 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी।

GCMMF ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक, अमूल दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल और सभी वैरिएंट्स पर लागू होगी।

2025 में किया गया था इजाफा

अमूल ने बताया कि, पिछली बार मई 2025 में दूध की कीमतों में इजाफा किया गया था। उसके बाद ये यह पहली बार कीमतें बढ़ाई गई है। अमूल कंपनी के अनुसार, यह बढ़ोतरी औसतन 2.5 से 3.5 प्रतिशत के बीच है, जो सामान्य खाद्य महंगाई दर से कम है।

अमूल फेडरेशन ने दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे का कारण बताया। फेडरेशन ने कहा कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पशु आहार, दूध पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतों में पिछले एक साल में काफी वृद्धि देखने को मिली है। इसलिए दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

गुजरात (अहमदाबाद, सौराष्ट्र और कच्छ) के लिए अमूल दूध के प्रमुख पैक की नई एमआरपी इस प्रकार होगी:

  • अमूल ताजा - 500 मिली पैक अब 28 रुपए की जगह 29 रुपए में मिलेगा, जबकि 1 लीटर पैक 55 रुपए से बढ़कर 57 रुपए हो जाएगा।
  • अमूल गाय दूध - 500 मिली पैक की कीमत 29 रुपए से बढ़कर 30 रुपए कर दी गई है।
  • अमूल शक्ति - 500 मिली पैक अब 31 रुपए की जगह 32 रुपए में मिलेगा।
  • अमूल टी स्पेशल - 1 लीटर पैक की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है।
  • अमूल गोल्ड - 500 मिली पैक अब 34 रुपए की जगह 35 रुपए में मिलेगा।
  • अमूल भैंस दूध - 500 मिली पैक की कीमत 37 रुपए से बढ़ाकर 39 रुपए कर दी गई है।

मदर डेयरी ने भी जारी की नई रेट लिस्ट

डेयरी संस्थाओं और अमूल के साथ मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में इजाफा किया। यहां देखिए मदर डेयरी के दूध वैरिएंट्स की नई रेट लिस्ट।

किसानों को जाता है 80% हिस्सा

अमूल ने कहा कि दूध की बिक्री से मिलने वाली राशि का लगभग 80% हिस्सा सीधे दूध उत्पादकों और किसानों को दिया जाता है। पिछले एक साल में, सदस्य संघों ने किसानों को उनके दूध के लिए दी जाने वाली कीमत में लगभग ₹30 प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है जो लगभग 3.7% की बढ़ोतरी है।

कंपनी का कहना है कि दूध की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश