प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

पटना में 90 लाख का 'नशीला' जखीरा बरामद, कफ सिरप की 28 हजार बोतलों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार; पुलिस का एक्शन जारी

Patna Police Action On Ban Cough Syrup: 90 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त। पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, ऑटो से लेकर गोदाम तक फैला था नशे का काला कारोबार।

सजल रघुवंशी

Patna Police Seized Banned Cough Syrup: बिहार की राजधानी पटना में नशे की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल, पटना पुलिस नशे के खिलाफ एक्शन मोड में है। जिसके चलते लगातार अभियान चलाए जा रहै हैं, इस दौरान पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को भारी मात्रा में जब्त किया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से 28 हजार 630 बोतल (लगभग 2,863 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है।

ऑटो से की जा रही थी तस्करी

नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के अनुसार, पूर्वी क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न थानों की संयुक्त टीम बनाई गई और समन्वित कार्रवाई शुरू की गई। 23 अप्रैल को चित्रगुप्तनगर, चौक, बहादुरपुर और रामकृष्णनगर थानों को इनपुट मिला कि एक अपराधी ऑटो के जरिए प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध ढुलाई कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

सूचना के आधार पर बहादुरपुर और चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से करीब पांच कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित एक मकान से 30 कार्टन और दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया स्थित एक गोदाम से 84 कार्टन कफ सिरप जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में कुल 16,130 बोतल (करीब 1,613 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद मद्य निषेध विभाग से मिली सूचना पर चौक थाना क्षेत्र में जालान स्कूल के पास स्थित एक मकान में भी छापेमारी की गई।

नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान- पटना पुलिस

दोनों कार्रवाइयों को मिलाकर पुलिस ने कुल 28,630 बोतल (करीब 2,863 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सभी सामान को पुलिस ने विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया है। राजधानी पटना की पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश