पटना हाईकोर्ट भर्ती 2026: 56 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Patna High Court Recruitment 2026 : पटना हाईकोर्ट ने 56 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर और डिस्ट्रिक्ट जज के पद शामिल हैं।
Patna High Court has announced 56 vacancies for Computer Operator and District Judge posts.
पटना हाईकोर्ट की तस्वीर। (सोर्स - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Computer Operator Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना हाई कोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 56 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

खास बात यह है कि इसमें दो अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं, जिनमें कंप्यूटर ऑपरेटर और डिस्ट्रिक्ट जज (जिला न्यायाधीश) के पद प्रमुख हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है जो न्यायपालिका में करियर बनाना चाहते हैं।

पटना हाई कोर्ट के 56 पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 56 पदों में से 48 पद कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए और 8 पद डिस्ट्रिक्ट जज के लिए निर्धारित किए गए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है, साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट और टाइपिंग स्किल भी आवश्यक है।

वहीं डिस्ट्रिक्ट जज पद के लिए उम्मीदवार के पास वकील (एडवोकेट) के रूप में निर्धारित वर्षों का अनुभव होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है, जबकि डिस्ट्रिक्ट जज पद के लिए यह सीमा 35 से 50 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरें

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट (कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए), इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। आवेदन शुल्क भी अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए सामान्य, BC, EBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को 550 रुपये शुल्क देना होगा।

वहीं डिस्ट्रिक्ट जज पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com