शिवानी शुक्ला को धमकी देने वाला गिरफ्तार (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

RJD प्रत्याशी-बाहुबली नेता की बेटी को धमकी देने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Shivani Shukla: बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी और राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा सिंह

Man Arrested For Threatening RJD Candidate: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपित को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है।

आरोपित करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी का रंजीत कुमार है। उसी ने 22 अक्‍टूबर की रात हैदराबाद से हाजीपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर शिवानी शुक्ला को घटारो गांव में आने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इस मामले में करताहां थाना की पुलिस रंजीत के छोटे भाई रणधीर कुमार को जेल भेज चुकी है।

सदर टू एसडीपीओ ने दी जानकारी

सदर टू एसडीपीओ गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। उन्होंने बताया कि रंजीत कुमार ने पारिवारिक विवाद में अपने छोटे भाई रणधीर को फंसाने के उद्देश्य से यह धमकी दी थी। इसके लिए उसने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से हाजीपुर पुलिस कंट्रोल रूम एवं करताहां थानाध्यक्ष का मोबाइल नंबर निकालकर फोन किया।

हैदराबाद से एक आरोपी गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि धमकी देने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया, लेकिन जांच के दौरान सच्चाई सामने आने पर पुलिस टीम हैदराबाद पहुंची और रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं, बल्कि घरेलू विवाद का परिणाम है। रंजीत कुमार ने स्वीकार किया है कि उसने अपने भाई को फंसाने के लिए यह कदम उठाया था।

बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी है शिवानी

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से राजद की प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारकर हत्या करने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा गया है, और यह धमकी उनके चुनाव प्रचार को चुनौती दे रही है। धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और कुछ ही समय में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत