Rolls-Royce La Rose Noire Droptail कितने में मिलेगी। (सौ. Rolls-Royce) 
ऑटोमोबाइल

250 करोड़ की रोल्स-रॉयस La Rose Noire से उठा पर्दा, मालिक अब भी रहस्य

Rolls-Royce शाही लुक, परफॉर्मेंस और कस्टम डिज़ाइन की होती है, वहीं हाल ही में कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे महंगी कार Rolls-Royce La Rose Noire Droptail को पेश किया है, जो काफी मंहगी है।

सिमरन सिंह

Rolls-Royce ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब बात शाही लुक, परफॉर्मेंस और कस्टम डिज़ाइन की आती है, तो वह सबसे आगे है। हाल ही में कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे महंगी कार Rolls-Royce La Rose Noire Droptail को पेश किया है, जिसकी कीमत करीब 250 करोड़ रुपये ($30 मिलियन) है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके मालिक का नाम अभी तक गुप्त रखा गया है।

कौन है इस शानदार कार का रहस्यमयी मालिक?

पेबल बीच, कैलिफोर्निया में आयोजित एक प्राइवेट इवेंट में इस एक्सक्लूसिव कार को उसके मालिक को सौंपा गया। लेकिन कंपनी ने मालिक की पहचान उजागर नहीं की, जिससे यह रहस्य और भी गहरा हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि यह कार किसी रॉयल फैमिली या अरबपति बिजनेस टाइकून की हो सकती है। “मालिक का नाम ना मुकेश अंबानी है, ना गौतम अडानी, और ना ही एलन मस्क या जेफ बेजोस।” – रिपोर्ट

डिजाइन की प्रेरणा एक फूल से

इस कार का बाहरी रंग और डिजाइन फ्रांस में उगने वाले ब्लैक बैकारा गुलाब से प्रेरित है। इसकी बॉडी पर लगाया गया “True Love Finish” एक्सटीरियर इसे गहराई और एलिगेंस देता है। कार में केवल दो सीटें हैं, जो इसे एक क्लासिक रोडस्टर का लुक देती हैं।

दमदार परफॉर्मेंस के साथ शाही अंदाज

Rolls-Royce La Rose Noire Droptail भले ही लग्जरी कार हो, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कारों को टक्कर देती है।

  • 0 से 97 km/h की स्पीड महज 4.8 सेकंड में पकड़ती है
  • टॉप स्पीड 200 km/h
  • पावर और स्टाइल का बेहतरीन संतुलन

सिर्फ 4 यूनिट्स, हर एक पूरी तरह कस्टम

दुनिया भर में इस मॉडल की सिर्फ 4 यूनिट्स बनाई जाएंगी। हर कार को उसके मालिक के अनुसार पूरी तरह से कस्टमाइज किया जाएगा — स्पेशल वुड इनले, एक्सक्लूसिव मेटल फिनिश, पर्सनल सिग्नेचर एलिमेंट्स और यूनिक कलर शेड्स के साथ।

रहस्य अब भी बरकरार

कार की कीमत और डिजाइन को देखकर यह स्पष्ट है कि यह कोई आम गाड़ी नहीं है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह कार मिडल ईस्ट की किसी रॉयल फैमिली या यूरोप के किसी अमीर फैशन इंडस्ट्रियलिस्ट की प्राइवेट कलेक्शन का हिस्सा बन चुकी है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी