Tata Punch में क्या है खास। (सौ. Tata) 
ऑटोमोबाइल

Tata पंच ने पार किया 6 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का आंकड़ा, बनी भारत की पसंदीदा SUV

Tata Motors की कॉम्पैक्ट एसयूवी 'पंच' ने मात्र चार साल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने घोषणा की है कि 6 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पूरा हो चुका है। जो यूजर्स के लिए खुशखबरी है।

सिमरन सिंह

Tata Motors की मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी 'पंच' ने मात्र चार साल से भी कम समय में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। कंपनी ने घोषणा की है कि 6 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन पूरा हो चुका है, जिससे पंच को भारत की सबसे लोकप्रिय एसयूवी बनने का गौरव मिला है। खास बात यह है कि देशभर में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है और एनसीआर क्षेत्र अकेले इस कुल उत्पादन में 13% का योगदान दे रहा है।

अक्टूबर 2021 में हुई थी लॉन्च

टाटा पंच को अक्टूबर 2021 में बाजार में उतारा गया था, जिसका उद्देश्य था – ग्राहकों को कम कीमत में एसयूवी जैसा अनुभव देना। इस कार ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की शुरुआत की, और देखते ही देखते महानगरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में अपनी मजबूत पहचान बना ली।

2024 में बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

टाटा पंच ने 2024 में बिक्री के आंकड़ों में रिकॉर्ड बनाते हुए भारत की टॉप सेलिंग कार का खिताब हासिल कर लिया। यह कार हर वर्ग के ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी है – पहली बार कार खरीदने वाले हों, युवा पेशेवर हों या बढ़ता हुआ परिवार, पंच ने सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए खुद को एक स्मार्ट और भरोसेमंद साथी के रूप में स्थापित किया है।

दमदार फीचर्स और शानदार सुरक्षा

टाटा पंच को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया गया है। ICE और EV दोनों वर्जन को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त हो चुकी है।

मुख्य फीचर्स:

  • 10.25-इंच टचस्क्रीन
  • वायरलेस फोन चार्जिंग
  • कूल्ड ग्लवबॉक्स
  • सनरूफ
  • सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • ऑटोमैटिक एसी (रियर वेंट्स के साथ)
  • हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

सेफ्टी फीचर्स:

  • ड्यूल एयरबैग
  • ABS और EBD
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • रिवर्सिंग कैमरा

"टाटा पंच सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि नए भारत की सोच और ज़रूरतों का जवाब है।"

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात