Tata की गिरती सेल में टाटा पंच बनी उम्मीद की किरण, अन्य मॉडल्स की बिक्री में भारी गिरावट

टाटा के पोर्टफोलियो में टियागो, टिगॉर, अल्ट्रोज़, पंच, नेक्सॉन, हैरियर, सफारी और हाल ही में लॉन्च हुई कर्व जैसी गाड़ियां शामिल हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ एक कार है जिसने कंपनी की साख बचाई है।
Tata
Tata की सेल में आई कमी। (सौ. Tata)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स, जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक बेचती है, इस बार बिक्री के आंकड़ों में पिछड़ती नज़र आ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत कंपनी के लिए अच्छी नहीं रही, क्योंकि इसके लगभग सभी लोकप्रिय मॉडल्स की सेल में जबरदस्त गिरावट देखी गई है।

टाटा के पोर्टफोलियो में टियागो, टिगॉर, अल्ट्रोज़, पंच, नेक्सॉन, हैरियर, सफारी और हाल ही में लॉन्च हुई कर्व जैसी गाड़ियां शामिल हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ एक कार है जिसने कंपनी की साख बचाई है।

अल्ट्रोज, टिगॉर, हैरियर जैसे मॉडल्स की सेल में आई बड़ी गिरावट

Tata Altroz की बिक्री में 50% की गिरावट दर्ज की गई। FY 2023-24 में जहां 70,162 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं FY 2024-25 में यह घटकर 35,187 यूनिट्स रह गई।

  • Tata Tigor की सेल 39% गिरकर 16,499 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल 26,921 थी।
  • Tata Harrier की बिक्री 23% गिरकर 18,958 यूनिट्स पर पहुंच गई।
  • Tata Tiago की बिक्री में भी 19% की गिरावट आई और यह 69,234 यूनिट्स पर सिमट गई।
  • Tata Safari की सेल 9% गिरकर 20,034 यूनिट्स रही।
  • टाटा की सबसे पॉपुलर कार Nexon भी गिरावट से नहीं बच सकी और इसकी बिक्री 5% गिरकर 1,63,088 यूनिट्स रह गई।
  • Tata Curve को इस वित्त वर्ष में ही लॉन्च किया गया और इसकी सेल 34,019 यूनिट्स दर्ज की गई है।

टाटा पंच ने बढ़ाई कंपनी की उम्मीद

जहां बाकी मॉडल्स की बिक्री घटी, वहीं Tata Punch ने कंपनी के लिए राहत का काम किया। इस माइक्रो SUV की सेल में 16% की ग्रोथ दर्ज की गई है। FY 2024-25 में इसकी 1,96,572 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले वर्ष 1,70,076 यूनिट्स थीं। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्वदेशी निर्माण और सेफ्टी में अग्रणी

टाटा मोटर्स भारत में पूरी तरह से स्वदेशी कार निर्माता कंपनी मानी जाती है। यह कंपनी भारत की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार Tata Nexon के लिए जानी जाती है। हालांकि इस बार बिक्री के आंकड़ों ने कंपनी के लिए चिंता बढ़ा दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com