- Hindi News »
- Automobile »
- Most Expensive Electric Cars From Rolls Royce Spectre To Bmw I7 M70 Xdrive Check List
भारत में EV की बढ़ती मांग: 2025 की टॉप 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारें
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। पारंपरिक ईंधनों की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के चलते अब उपभोक्ता पेट्रोल-डीजल को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों को
- Written By: सिमरन सिंह

ये कार आपके लिए सही। (सौ. Freepik)
Electric Vehicles: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। पारंपरिक ईंधनों की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के चलते अब उपभोक्ता पेट्रोल-डीजल को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। 2025 में EV केवल किफायती या पर्यावरण अनुकूल विकल्प नहीं रहे, बल्कि ये अब लग्जरी का नया चेहरा बन चुके हैं।
आइए जानें भारत में उपलब्ध पांच सबसे महंगी और शानदार इलेक्ट्रिक कारों के बारे में—
1. Rolls-Royce Spectre: लक्जरी का EV अवतार
भारत में सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कारों की सूची में सबसे ऊपर है Rolls-Royce Spectre। यह ब्रांड की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.5 करोड़ है। इसमें 102 kWh की लिथियम आयन बैटरी है और इसका डिजाइन एयरक्राफ्ट-प्रेरित एयरोडायनामिक एलिमेंट्स से लैस है। “यह कार सिर्फ एक EV नहीं, बल्कि एक साइलेंट पॉवरहाउस है जो लक्जरी का बेजोड़ अनुभव देती है।”
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
2. Lotus Eletre: पावर और स्टाइल का मेल
₹2.99 करोड़ की कीमत वाली Lotus Eletre एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV है। इसमें 112 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 600 किमी तक चल सकती है। इसमें ADAS, OLED डिस्प्ले और कई अत्याधुनिक फीचर्स शामिल हैं।
3. Porsche Taycan Turbo: रफ्तार की नई परिभाषा
Porsche Taycan Turbo की कीमत ₹2.44 करोड़ है और यह 93.4 kWh बैटरी के साथ आती है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं जो कार को महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचा देती हैं। यह स्पीड और स्टाइल के दीवानों के लिए परफेक्ट चॉइस है।
4. BMW i7 M70 xDrive: फ्यूचरिस्टिक लग्जरी सेडान
BMW की यह फ्लैगशिप EV ₹2.50 करोड़ में उपलब्ध है। इसमें 101.7 kWh बैटरी है जो 650 bhp पावर और 1015 Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके फीचर्स स्मूद ड्राइविंग और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को एक साथ लाते हैं।
ये भी पढ़े: जानिए कार के लिए कौन से Tyres हैं सबसे बेहतर, क्या है उनके प्रकार और उपयोग
5. Mercedes-Maybach EQS 680: रॉयल्टी ऑन व्हील्स
₹2.68 करोड़ की कीमत वाली Mercedes-Maybach EQS 680 सिर्फ 4 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके इंटीरियर में प्रीमियम सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, मसाज फीचर, फेस रिकग्निशन और हाइपरस्क्रीन जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।
ध्यान दें
2025 में भारत के EV सेगमेंट में लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है। ये कारें न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर हैं, बल्कि तकनीक और स्टाइल का नया स्तर पेश करती हैं।
Most expensive electric cars from rolls royce spectre to bmw i7 m70 xdrive check list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














