Tata Punch (Source. Tata) 
ऑटोमोबाइल

10 लाख में सबसे सुरक्षित कार, जानिए कौन सी गाड़ी बचाएगी आपकी जान

Safest Car List For Family: बढ़ते ट्रैफिक और सड़क हादसों के बीच अब लोगों का सबसे ज्यादा फोकस सेफ्टी पर होता है। हर कोई ऐसी कार चाहता है जो दुर्घटना के समय परिवार की सुरक्षा कर सके।

सिमरन सिंह

Car Safety In Indian Market: आज के दौर में कार खरीदना सिर्फ स्टाइल, माइलेज या फीचर्स तक सीमित नहीं रह गया है। बढ़ते ट्रैफिक और सड़क हादसों के बीच अब लोगों का सबसे ज्यादा फोकस सेफ्टी पर होता है। हर कोई ऐसी कार चाहता है जो दुर्घटना के समय परिवार की सुरक्षा कर सके। पहले यह धारणा थी कि सुरक्षित कारें सिर्फ महंगे बजट में ही मिलती हैं, लेकिन अब बाजार में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं जो 10 लाख रुपये के आसपास या उससे कम कीमत में शानदार सेफ्टी फीचर्स देते हैं।

Tata Punch: छोटी लेकिन टैंक जैसी मजबूत

अगर आपका बजट कम है और आप एक कॉम्पैक्ट लेकिन सुरक्षित कार चाहते हैं, तो Tata Punch बेहतरीन विकल्प बन सकती है। आकार में छोटी होने के बावजूद इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी मजबूत है, इसलिए इसे टैंक जैसी कार कहा जाता है। शहर में ड्राइविंग के लिए यह कार बेहद सुविधाजनक है और सुरक्षा के मामले में भरोसेमंद मानी जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.64 लाख रुपये है।  वहीं फीचर्स और कीमत मिलकर इसे Safest Car बनाती है।

Tata Punch

Tata Nexon: भरोसे और सेफ्टी का कॉम्बिनेशन

सेफ्टी के मामले में Tata Nexon का नाम सबसे ऊपर आता है। यह कार मजबूत बॉडी और शानदार क्रैश टेस्ट रेटिंग के लिए जानी जाती है। Global NCAP और Bharat NCAP जैसे टेस्ट में इसे बेहतरीन स्कोर मिला है। इसमें 6 एयरबैग, ABS, ESP और ISOFIX जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे फैमिली के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 7.32 लाख रुपये है।

Tata Nexon

Mahindra XUV 3XO: पावर और सेफ्टी दोनों

Mahindra XUV 3XO एक नई जनरेशन की कॉम्पैक्ट SUV है, जो 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इसमें मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मल्टीपल एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह कार उन लोगों के लिए शानदार है जो सेफ्टी के साथ पावर और एडवांस टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होती है।

Mahindra XUV 3XO

Skoda Kylaq: यूरोपियन मजबूती का भरोसा

Skoda Kylaq अपनी मजबूत यूरोपियन बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन डिजाइन के लिए जानी जाती है। खराब सड़कों पर भी यह कार अच्छा बैलेंस बनाए रखती है और सुरक्षा के मामले में भी भरोसेमंद है। अगर आप अलग ब्रांड के साथ मजबूत कार चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत लगभग 7.59 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं परिवार के छोटे से बड़े सदस्य के लिए ये Safest Car होगी।

Skoda Kylaq

कम बजट में भी मिल सकती है सुरक्षित कार

आज के समय में कम बजट में भी ऐसी कारें उपलब्ध हैं जो आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती हैं। सही जानकारी और समझदारी से आप अपने बजट में एक मजबूत और सुरक्षित कार चुन सकते हैं। वहीं Safest Car के घर में होने से परिवार को भी भविष्य की दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी