Tata Nexon EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, नहीं तो पड़ सकता है महंगा

Tata Nexon EV: इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर बढ़ रही है। सरकार भी EV को बढ़ावा देने के लिए कई इंसेंटिव दे रही है।
Know These 5 Important Things Before Buying the Tata Nexon EV Otherwise, It Could Prove Costly.
Tata Nexon EV (Source. Tata)
Updated on

Best Electric Car 2026: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर बढ़ रही है। सरकार भी EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) को बढ़ावा देने के लिए कई इंसेंटिव दे रही है और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

इसी बीच एक ऐसी कार है, जिसने सालों से मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखी है Tata Nexon EV। अगर आप भी इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 जरूरी बातें जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

बैटरी और रेंज: कितनी चलेगी ये EV?

Tata Nexon EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, 30-kWh और 45-kWh। 30-kWh बैटरी में 127.3 bhp की पावर और 215 Nm टॉर्क मिलता है, जो लगभग 325 किमी की रेंज देता है। वहीं 45-kWh बैटरी में 142.14 bhp की पावर और 215 Nm टॉर्क के साथ करीब 489 किमी तक की रेंज मिलती है। यानी लंबी दूरी के लिए यह कार एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

डिजाइन: दिखने में कितनी अलग है?

इस कार का लुक काफी हद तक पेट्रोल/डीजल Nexon जैसा ही है, लेकिन EV टच इसे अलग बनाता है। इसमें स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन मिलता है, जिसमें ऊपर LED DRLs और नीचे LED हेडलाइट्स दी गई हैं। ग्रिल का डिजाइन भी अलग है, जो इसे एक प्रीमियम फील देता है। दरवाजों पर EV बैज इसे खास पहचान देता है।

फीचर्स: टेक्नोलॉजी में कितनी आगे?

Tata Nexon EV फीचर्स के मामले में काफी दमदार है। इसमें 10.24-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, फोल्डिंग ORVMs और रियर AC वेंट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी: कितना सुरक्षित है ये EV?

Tata की गाड़ियों में सुरक्षा हमेशा मजबूत रही है और Nexon EV भी इससे अलग नहीं है।

  • इसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • सबसे बड़ी बात यह है कि इसे Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे बेहद सुरक्षित बनाती है।

कीमत और मुकाबला: बजट में फिट या नहीं?

Tata Nexon EV की कीमत ₹12.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹17.49 लाख तक जाती है। इसका मुकाबला Mahindra XUV400, Citroen eC3, Tata Punch EV और MG ZS EV जैसी गाड़ियों से है।

क्या आपको खरीदनी चाहिए?

अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं जो रेंज, फीचर्स और सेफ्टी तीनों में बैलेंस देती हो, तो Tata Nexon EV आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com