Expressway (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

बाइक लेकर एक्सप्रेसवे पर गए तो पड़ेगा महंगा, जानिए कहां-कहां लगा है बैन

Delhi Dehradun Expressway: कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे का जाल तेजी से फैल रहा है, ताकि लोग कम समय में लंबी दूरी तय कर सकें। लेकिन इन हाई-स्पीड सड़कों पर हर तरह के वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है।

सिमरन सिंह

Delhi Dehradun Expressway Vehicle Speed Limit: भारत में पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे का जाल तेजी से फैल रहा है, ताकि लोग कम समय में लंबी दूरी तय कर सकें। लेकिन इन हाई-स्पीड सड़कों पर हर तरह के वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है। खासकर टू-व्हीलर्स यानी बाइक पर कई एक्सप्रेसवे पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है और कुछ मामलों में वाहन जब्त भी किया जा सकता है।

NHAI का बड़ा कारण: सेफ्टी पहले

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के मुताबिक, Expressway खासतौर पर तेज रफ्तार वाहनों के लिए डिजाइन किए गए हैं। ऐसे में धीमी गति वाले वाहन ट्रैफिक फ्लो को प्रभावित करते हैं और हादसों का खतरा बढ़ाते हैं। इसी जोखिम को कम करने के लिए कई एक्सप्रेसवे पर बाइक और अन्य धीमी गति वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: सख्त नियम लागू

दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले इस हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर मोटरसाइकिल, ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर और गैर-मोटर वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अगर कोई इन नियमों को तोड़ता है, तो उस पर 20 हजार रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: देश का सबसे लंबा, लेकिन सख्त

Delhi-Mumbai Expressway पर भी बाइक चलाना पूरी तरह मना है। यहां स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा तक होती है, जो दोपहिया वाहनों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। नियम तोड़ने पर 5 हजार रुपये या उससे ज्यादा का चालान कट सकता है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: भारी जुर्माने का खतरा

अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो आपको 20 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। यहां कारों की स्पीड 100 किमी/घंटा से ज्यादा होती है, जबकि बाइक की औसत स्पीड इससे काफी कम होती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। येे भी पढ़े: Mahindra की गाड़ियों ने मचाया तहलका, बिक्री में ऐसा उछाल कि मिडिल क्लास भी रह गया हैरान

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे: बाइक एंट्री पूरी तरह बंद

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भी बाइक ले जाना प्रतिबंधित है। अगर कोई ऐसा करता है, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 5,000 रुपये या उससे ज्यादा का जुर्माना लगाया जा सकता है।

दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी बैन

दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी टू-व्हीलर्स की एंट्री नहीं है। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल कॉरिडोर के कुछ हिस्सों में भी बाइक चलाना मना है।

नियम तोड़ने से बचें, सुरक्षित सफर करें

एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि आपकी जान के लिए भी खतरा बन सकता है। इसलिए नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR