- Hindi News »
- Automobile »
- Mahindra Vehicles Have Created A Sensation Witnessing Such A Surge In Sales
Mahindra की गाड़ियों ने मचाया तहलका, बिक्री में ऐसा उछाल कि मिडिल क्लास भी रह गया हैरान
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra Electric Cars: महिंद्रा के लिए बीता वित्तीय वर्ष किसी सुनहरे मौके से कम नहीं रहा। कंपनी की दमदार SUV गाड़ियों ने बाजार में ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया।

Mahindra Thar (Source. Mahindra)
Mahindra Sales FY2026: महिंद्रा के लिए बीता वित्तीय वर्ष FY2026 किसी सुनहरे मौके से कम नहीं रहा। कंपनी की दमदार SUV गाड़ियों ने बाजार में ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई हैरान रह गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्कॉर्पियो, थार और बोलेरो की तिकड़ी ने मिलकर 4 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री कर डाली। पूरे साल में महिंद्रा ने कुल 6,60,276 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। इसी जबरदस्त ग्रोथ के दम पर महिंद्रा अब देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी बन चुकी है।
Mahindra Scorpio बनी नंबर-1 पसंद
महिंद्रा स्कॉर्पियो ने इस साल बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। Scorpio N और Classic मॉडल्स को मिलाकर करीब 1,79,000 यूनिट्स बेची गईं। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 8.5 प्रतिशत ज्यादा है। शहर से लेकर गांव तक, हर जगह इस SUV का दबदबा देखने को मिल रहा है। इसकी मजबूत बनावट और दमदार परफॉर्मेंस ने इसे ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है।
Mahindra Thar की डिमांड में जबरदस्त उछाल
महिंद्रा थार ने भी इस साल शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी बिक्री में करीब 49 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। FY2026 में Thar की कुल 1,26,261 यूनिट्स बिकीं। ऑफ-रोडिंग के शौकीनों से लेकर युवाओं तक, हर किसी के बीच थार का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। चाहे शहर की सड़कें हों या पहाड़ी रास्ते, हर जगह इसका जलवा कायम है।
सम्बंधित ख़बरें
BS7 पड़ेगा महंगा, क्या खत्म होने वाली है डीजल SUV की बादशाहत? Mahindra से Mercedes तक बढ़ी टेंशन
10 लाख में सबसे सुरक्षित कार, जानिए कौन सी गाड़ी बचाएगी आपकी जान
पेट्रोल-डीजल छोड़ EV की ओर भाग रहे लोग, सस्ती चलने वाली कारों ने मचाया धमाका
Mahindra XUV 7XO की बंपर डिमांड, कीमत नहीं बढ़ेगी, मौका हाथ से गया तो पड़ेगा महंगा
Mahindra Bolero आज भी ग्रामीण भारत की शान
महिंद्रा बोलेरो पिछले दो दशकों से भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। खासकर गांवों और छोटे शहरों में इसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। पिछले साल बोलेरो की 1,10,136 यूनिट्स बिकीं, जो पहले से 16 प्रतिशत ज्यादा है। इसकी सादगी, मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। कंपनी ने बोलेरो और बोलेरो नियो में हल्के बदलाव किए, जिसका सीधा फायदा बिक्री में देखने को मिला।
ये भी पढ़े: 10 लाख में सबसे सुरक्षित कार, जानिए कौन सी गाड़ी बचाएगी आपकी जान
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी महिंद्रा का जलवा
महिंद्रा अब सिर्फ डीजल SUV तक सीमित नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। XUV 7XO के साथ-साथ नई बॉर्न इलेक्ट्रिक सीरीज ने भी बाजार में हलचल मचा दी है। नई XEV 9e की 27,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जबकि BE 6 और XEV 9S जैसी गाड़ियों ने भी अपनी मजबूत पहचान बना ली है। इससे साफ है कि महिंद्रा अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी लीड करने की तैयारी में है।
ऑटो सेक्टर में नई बादशाहत
महिंद्रा की इस शानदार बिक्री ने यह साबित कर दिया है कि कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को बखूबी समझती है। दमदार SUV से लेकर एडवांस इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक, हर सेगमेंट में कंपनी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
Mahindra vehicles have created a sensation witnessing such a surge in sales
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














