PM Modi करेंगे नई कार का उद्घाटन। (सौ. Design) 
ऑटोमोबाइल

पीएम मोदी करेंगे Maruti e Vitara Launch, एक बार फुल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा ड्राइविंग रेंज

Maruti e Vitara Launch: ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में एंट्री करने जा रही है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट से फ्लैग ऑफ करे

सिमरन सिंह

Suzuki EV Global Export: देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में एंट्री करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट से कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara को फ्लैग ऑफ करेंगे। यह कार भारत में निर्मित होकर जापान सहित 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। कंपनी को इस एसयूवी से बड़ी उम्मीदें हैं और बाजार में इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Creta Electric से होगा।

बैटरी प्लांट और असेंबली लाइन का भी उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे अहमदाबाद के पास हंसलपुर फैक्ट्री में e Vitara की असेंबली लाइन का भी शुभारंभ करेंगे, जो कंपनी के इलेक्ट्रिक एसयूवी प्रोडक्शन की शुरुआत को दर्शाता है।

"मेक इन इंडिया" का एक नया अध्याय

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि, “मेक इन इंडिया की सफलता के उदाहरण के रूप में प्रधानमंत्री सुजुकी के पहले ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) ‘ई विटारा’ का उद्घाटन करेंगे। भारत में निर्मित यह कार यूरोप और जापान जैसे प्रमुख बाजारों सहित सौ से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। इस उपलब्धि के साथ भारत, सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बन जाएगा।”

दमदार रेंज और सुरक्षा फीचर्स

Maruti e Vitara को कंपनी इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में भी प्रदर्शित कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज में 500 किमी से ज्यादा ड्राइविंग रेंज देगी। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं।

डिजाइन और वेरिएंट

e Vitara का डिजाइन काफी हद तक 2023 में पेश की गई Maruti eVX कॉन्सेप्ट जैसा है। इसमें ट्राई-स्लैश LED DRL, आगे के किनारों पर चार्जिंग पोर्ट, रियर व्हील आर्च पर कर्व और स्विफ्ट जैसी सी-पिलर डोर हैंडल डिज़ाइन दी गई है।

  • यह एसयूवी दो बैटरी पैक वेरिएंट: 49kWh और 61kWh के साथ आएगी।
  • 49kWh बैटरी (सिंगल मोटर, FWD) : 144hp पावर आउटपुट।
  • 61kWh बैटरी (डुअल मोटर, AWD) : 174hp पावर आउटपुट।

इसमें BYD से सोर्स की गई ब्लेड सेल LFP बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

एडवांस फीचर्स

मारुति ने इस एसयूवी को आधुनिक फीचर्स से लैस किया है, जिनमें शामिल हैं –

  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक व ऑटो होल्ड
  • AWD वर्जन में ‘ट्रेल’ मोड व हिल डिसेंट कंट्रोल
  • ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल
  • वायरलेस फोन चार्जर
  • साइड और कर्टेन एयरबैग
  • हीटेड मिरर
  • एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)

ध्यान दें

मारुति e Vitara की लॉन्चिंग के साथ भारत न केवल घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भी देश को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का केंद्र बनाएगा।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस