-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Gujarat »
- Pm Narendra Modi Flagged Off Maruti E Vitara Car Inaugurates Ahmedabad Battery Plant
PM Modi ने मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘Maruti e Vitara’ को किया फ्लैग-ऑफ, जानें क्या कहा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PM Narendra Modi ने अहमदाबाद के हंसलपुर में मारुति सुजुकी के नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्लांट का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV “ई-विटारा” को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया।

कार को हरी झंडी दिखाते पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
PM Narendra Modi Gujrat Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने मारुति सुजुकी कंपनी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV “ई-विटारा” को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष टी. सुजुकी भी मौजूद रहे।
मारुति सुजुकी ने देश में ही निर्मित पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी “e-VITARA” का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह मॉडल भारत के साथ-साथ जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। इस कदम से भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की संभावना है।
पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि भारत की आत्मनिर्भरता और ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में आज का दिन बेहद खास है। उन्होंने बताया कि e-VITARA का निर्यात 100 से ज्यादा देशों में किया जाएगा। इसके साथ ही गुजरात में बैटरी इकोसिस्टम को प्रोत्साहन देने के लिए हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड्स के उत्पादन की भी शुरुआत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात: पावागढ़ शक्तिपीठ में भारी बारिश के बीच गिरी चट्टान, मलबे में दबने से 2 तीर्थयात्रियों की मौत
पंजाब में ड्रग्स पर घमासान: केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुजरात के रास्ते आ रही 70% ड्रग्स, भाजपा नेता बेच रहे नशा
जोगेश्वरी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, PM Modi के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां
PM Modi France Visit: फ्रांस से पीएम मोदी का दुनिया को संदेश, ‘भारत अब समाधान खोजता नहीं, समाधान देता है’
कारों से भरी मालगाड़ी सेवा को भी दिखाई झंडी
इसके अलावा, पीएम मोदी ने मारुति सुजुकी के इस नए प्लांट से कारों से भरी मालगाड़ी सेवा को भी झंडी दिखाई। इस कदम से उत्पादन से लेकर सप्लाई चेन तक की प्रक्रिया और अधिक सुगम होगी। इस पूरे आयोजन ने एक ओर जहां गुजरात की औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित किया, वहीं भारत को ग्रीन मोबिलिटी और निर्यात के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी साबित किया।
Today is a special day in India’s quest for self-reliance and being a hub for green mobility. At the programme in Hansalpur, e-VITARA will be flagged off. This Battery Electric Vehicle (BEV) is made in India and will be exported to over a hundred nations. In a big boost to our… — Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर गुजरात की औद्योगिक प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है। बड़ी-बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां यहां पर अपने प्लांट स्थापित कर रही हैं। अब गुजरात इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी बड़ा केंद्र बन रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘ऑनर किलिंग के लिए रामायण-महाभारत और ब्राह्मणवादी विचारधारा जिम्मेदार’, DMK सहयोगी का विवादित बयान
गुजरात बना मैन्युफैक्चरिंग हब: पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम ने कहा आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का यहां विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है। पूरा गुजरात ये देखकर गर्व करता है कि कैसे हमारा राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्ट्रियां लगा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी गुजरात बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है।
Made in India electric vehicles are now driving onto the global stage. It reflects our nation’s growing strength in green mobility. Addressing a programme in Hansalpur, Gujarat. https://t.co/sZZ7ZCSys1 — Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2025
Pm narendra modi flagged off maruti e vitara car inaugurates ahmedabad battery plant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














