-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Pm Modi Inaugurates Bharat Mobility Global Expo 2025 At Bharat Mandapam On 17th January 2025
Auto Expo 2025: पीएम मोदी ने किया भारत मोबिलिटी एक्सपो का उद्घाटन, जानें क्या है खास
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bharat Mobility Global Expo 2025: ऑटो एक्सपो की शुरुआत हो गई है। यह इवेंट देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सपो का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी, फोटो - मीडिया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किये जाने की उम्मीद है। यह इस बार तीन स्थानों राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम तथा यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित की जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी तथा मोटर वाहन क्षेत्र के दिग्गजों की उपस्थिति में भारत मंडपम में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। वाहनों की यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक चलेगी।
क्या है खास?
इसमें एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के वाहनों के साथ-साथ गाड़ियों से जुड़ी हर चीज देखने को मिलेगी। यानी इसमें वाहन विनिर्माताओं के साथ-साथ कलपुर्जा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टायर और ऊर्जा भंडारण बनाने वालों से लेकर वाहन सॉफ्टवेयर कंपनियों के उत्पाद देखने को मिलेंगे। वाहन प्रदर्शनी का विषय ‘सीमाओं से परे: भविष्य की वाहन मूल्य श्रृंखला का सह-निर्माण’ है। यह विषय वाहन क्षेत्र में सहयोग और नवोन्मेष को दर्शाता है। इसमें टिकाऊ और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की प्रगति पर जोर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये
साहस और सादगी की मिसाल! राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर PM मोदी से लेकर CM योगी तक… दिग्गजों ने दी बधाई
कौन कर रहा मेजबानी?
बता दें कि दो साल पर होने वाली भारत की प्रमुख वाहन प्रदर्शनी को अब ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ के साथ जोड़ा गया है। साथ ही 10 साल से अधिक समय तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने के बाद यह अपने मूल स्थान प्रगति मैदान (अब भारत मंडपम) में वापस आ रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से आयोजित वैश्विक वाहन प्रदर्शनी की मेजबानी उद्योग संगठन कर रहे हैं। इसमें सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एकमा), इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (आईएसए), ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटीएमए), इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईसीईएमए), नासकॉम, इंडियन स्टील एसोसिएशन, मटेरियल रीसाइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) शामिल हैं।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
ये गाड़ियां होंगी लॉन्च
इसमें 5,100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल होंगे। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर से पांच लाख से अधिक लोग इसमें शिरकत कर सकते हैं। भारत मंडपम में वाहन खंड में, इलेक्ट्रिक वाहनों के सुर्खियों में रहने की उम्मीद है। प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन, एसयूवी ई विटारा पेश करने की तैयारी में है। वहीं हुंदै मोटर इंडिया लि. पहली बार क्रेटा का ईवी संस्करण पेश करेगी। लक्जरी यानी महंगी गाड़ियों के खंड में जर्मनी की मर्सिडीज-बेंज अपनी इलेक्ट्रिक ईक्यूएस मेबैक एसयूवी पेश करेगी जबकि इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट सीएलए और जी इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्रदर्शित करेगी। इसी तरह, बीएमडब्ल्यू अपनी नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 पेश करने के अलावा पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू आई7 पेश करेगी।
Pm modi inaugurates bharat mobility global expo 2025 at bharat mandapam on 17th january 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो आरोपियों पर बोरी फेंक कर मजदूर ने रोका, भागते हुए एक आरोपी की हुई मौत
Jun 20, 2026 | 06:37 PMमहाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
Jun 20, 2026 | 06:37 PMआवारा कुत्तों का आतंक: आगरा में किसान को रातभर नोचते रहे कुत्ते, इलाज के दौरान मौत
Jun 20, 2026 | 06:31 PMमुंबई के विक्रोली में तीन दिन पहले बनी सड़क धंसी, लोगों ने कहा- यह ठेकेदार की हैं गलती
Jun 20, 2026 | 06:28 PMIND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
Jun 20, 2026 | 06:28 PMमहाराष्ट्र लोक भवन में मना बंग दिवस, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दोनों राज्यों के संबंधों पर कही ये बात
Jun 20, 2026 | 06:27 PMनागपुर की बहू बनेंगी सुप्रिया सुले की बेटी रेवती, देखें हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें
Jun 20, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














