बेडरूम वास्तु टिप्स फोटो.सोशल मीडिया
वास्तु शास्त्र

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में रखी ये 5 चीजें बिगाड़ सकती हैं कमरे का माहौल, आज ही हटाएं

Bedroom Vastu: बेडरूम में रखी हर चीज सिर्फ सजावट के लिए नहीं होती। वास्तु की में कुछ सामान को कमरे के माहौल के लिए ठीक नहीं माना जाता है। जानिए कौन-सी 5 चीजें बेडरूम से हटाना बेहतर है।

रीता राय सागर

Vastu Tips for Bedroom: बेडरूम घर का वह हिस्सा है, जहां दिनभर की भागदौड़ के बाद सुकून और आराम के लिए जाया जाता है। इसलिए इस कमरे में रखी जाने वी हर चीज का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।

वास्तु के अनुसार कमरे में मौजूद कुछ सामान सकारात्मक माहौल लेकर आते हैं। इसलिए, बेडरूम में कुछ चीजों को रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे रिश्तों में मिठास आती है और मन को सुकून मिलता है।

टूटी या खराब चीजें

बेडरूम वास्तु टिप्स

बेडरूम में टूटी घड़ी, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे सजावटी आइटम या लंबे समय से इस्तेमाल में न आने वाली चीजें रखने से बचें। वास्तु में इन चीजों को ठहरी हुई या नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इन चीजों से कमरे में अव्यवस्था बढ़ाती हैं। इसलिए जो सामान इस्तेमाल में न हो या रिपेयर नहीं हो सकता, उसे कमरे से हटा देना चाहिए।

बेड के ठीक सामने आईना

बेडरूम वास्तु टिप्स

बेड के सामने लगा आईना वास्तु के दृष्टिकोण से सही नहीं माना जाता है। खासकर ऐसा आईना जिसमें सोते समय पूरे शरीर का प्रतिबिंब दिखाई दे। इससे कमरे की ऊर्जा प्रभावित होती है और नींद में बेचैनी महसूस होती है। अगर कमरे में आईना रखना जरूरी हो, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां बिस्तर का सीधा प्रतिबिंब न दिखे।

बेड के नीचे सामान का ढेर

बेडरूम वास्तु टिप्स

बेड के नीचे अक्सर लोग पुराने कपड़े, जूते, बैग, कागज या दूसरे सामान रख देते हैं। वास्तु के अनुसार बेड के नीचे सामान जमा करके रखना ठीक नहीं माना जाता। इससे कमरे में अव्यवस्था बढ़ती है और सफाई करना मुश्किल होता है। बिस्तर के नीचे की जगह को खाली और साफ रखना चाहिए।

सूखे या मुरझाए पौधे

बेडरूम वास्तु टिप्स

कमरे को सजाने के लिए पौधे रखना अच्छी बात है, लेकिन सूखे और मुरझाए पौधों को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए। सूखे पौधों को बेडरूम के सकारात्मक माहौल के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर कमरे में कोई पौधा रखा है और वह सूख गया है, तो उसे हटा दें और उसकी जगह स्वस्थ पौधा रखें।

जरूरत से ज्यादा गैजेट्स

बेडरूम वास्तु टिप्स

मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बेडरूम में जरूरत से ज्यादा भरना भी अच्छा नहीं माना जाता। वास्तु के अलावा प्रैक्टिकल तौर पर भी सोने की जगह को गैजेट्स से दूर रखना स्लीप क्वालिटी के लिए बेहतर होता है। देर रात स्क्रीन देखने की आदत नींद की दिनचर्या को प्रभावित करती है। इसलिए सोने के समय फोन को बिस्तर से थोड़ी दूरी रखना और टीवी चलाने से बचना अच्छा है।

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी

मुगलों के आगे नहीं झुकाया सिर! 5 अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म; जानिए गोंडवाना की शेरनी का इतिहास

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार