Vastu Tip: बेटी को मायके से विदा करते समय साथ न बांधें ये 5 चीजें, प्यार से दिया तोहफा भी पड़ सकता है भारी

Vastu Tips For Daughter: शादीशुदा बेटी को मायके से विदा करते समय कुछ चीजें देने से बचना चाहिए। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार इन 5 चीजों को बेटी के साथ भेजना शुभ नहीं माना जाता।
 Daughter Gift Vastu Tips
शादीशुदा बेटी को मायके से न दें ये उपहार (सौ.AI)
Published on
Updated on

Daughter Gift Vastu Tips: व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर की छोटी-बड़ी चीजों के बारे नियम बताए गए हैं। कई बार माता-पिता अपनी खुशी से खाने-पीने और जरूरत की चीजें बेटी को साथ बांधकर दे देते है।

लेकिन कई बार बहुत प्यार और साफ दिल से दिए गए ये तोहफे अनजाने में ही नुकसान पहुंचा बैठते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को मायके से बेटी को देना शुभ नहीं माना जाता है आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो शादीशुदा बेटी को मायके से कभी नहीं देनी चाहिए?

शादीशुदा बेटी को मायके से न दें ये 5 उपहार

चाकू, कैंची, नुकीली चीजें न दें

वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ के अनुसार, बेटी को मायके से कभी भी चाकू, कैंची या कोई अन्य धारदार चीज उपहार में नहीं देनी चाहिए। ऐसी चीजें देने से रिश्ते में अनजाने में ही दरार आ सकती है या देने वाले और लेने वाले के बीच मनमुटाव हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

अचार भी न दें

नुकीली चीजें के अलावा, कभी भी बेटी को अचार नहीं देना चाहिए। अक्सर माए अपनी बेटी को पसंदीदा अचार का डिब्बा उसके साथ बांधकर दे देती हैं। लेकिन वास्तु की नजर से देखें तो शादीशुदा बेटी को मायके से अचार देना सही नहीं माना जाता हैं।

अचार में मौजूद खटास और इसका संबंध वास्तु में शनि की ऊर्जा से जोड़ा जाता हैं। जो रिश्तों में दूरी का कारण बन सकता है। ये ऐसा उपहार है जो आपके रिश्ते में खटास ला सकता है।

कांटे वाले पौधे कभी उपहार में न दे

बेटी को अचार देने के अलावा ,कांटे वाले पौधे कभी उपहार में न दे। आजकल घर की सजावट के लिए पेड़-पौधे उपहार में देने का काफी ट्रेड हैं। लेकिन, वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ के अनुसार, अपनी बेटी को तोहफा देते समय कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस कभी न दें।

काले रंग के कपड़े भी गलती से न दे

भले ही आपकी बेटी का पसंदीदा रंग काला है, लेकिन आप जब भी शादीशुदा बेटी को तोहफा दे रहे हैं तो काले रंग के कपड़े न दें। ये रंग कई बार नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करता है और रिश्ते में दूरी का कारण बन सकता है।

ज्वलनशील चीज यानी गैस चूल्हा देने से बचे

आपको बेटी को कभी भी गैस चूल्हा कभी भी गैस चूल्हा या कोई अन्य ज्वलनशील चीज उपहार में नहीं देनी चाहिए। यह एक ऐसा उपहार है जो बेटी के ससुराल पक्ष में दूरियां ला सकता है।

 Daughter Gift Vastu Tips
Karma Puja 2026: भाई की लंबी उम्र के लिए बहनें क्यों पूजती हैं करम डाल? जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com