Marriage Vastu Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी? बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान

Feng Shui Tips: वर्तमान में रिश्तों में कई तरह की समस्याएं देखी जा रही है। पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए फेंगशुई के इन 3 आसान नियमों को जानें और बेडरूम में करें छोटा सा बदलाव।
Marriage tips feng shui bedroom rules for happy married life RRS05
हैप्पी मैरिड कपलफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Happy Married Life Tips: शादीशुदा जिंदगी में कभी प्यार ज्यादा होता है, तो कभी छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ने लगता है। कई बार इसकी वजह व्यस्त दिनचर्या या आपसी मतभेद होते हैं, लेकिन घर का माहौल और वास्तु भी आपके रिश्ते पर असर डालते हैं। फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में कुछ चीजों को सही दिशा और तरीके से रखने से सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलती है।

अगर पति-पत्नी के बीच बार-बार मनमुटाव हो रहा है, तो फेंगशुई के ये 3 नियम को आजमाना चाहिए।

बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने को रखें साफ

फेंगशुई में दक्षिण-पश्चिम दिशा को रिश्तों और दांपत्य जीवन से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस हिस्से को अव्यवस्थित या गंदा रखने से बचना चाहिए। बेडरूम के इस कोने में बेकार सामान, कपड़ों का ढेर या अनावश्यक चीजें न रखें। साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल रिश्ते में पॉजिटिविटी लाता है।

कपल की तस्वीर के लिए यह जगह है शुभ

अगर बेडरूम में पति-पत्नी की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो फेंगशुई के अनुसार इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीर वैवाहिक रिश्ते में अपनापन और सकारात्मक भावनाएं बनाए रखती है। ध्यान रखें कि बेडरूम में लगी तस्वीर ऐसी होनी चाहिए, जिसमें जिसमें दोनों साथ और खुश हों।

फूल और रोज क्वार्ट्ज से सजाएं कमरा

फेंगशुई में बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पीले और गुलाबी फूल या कोई सजावटी गमला रखने से भी बेडरूम का माहौल अच्छा रहता है। इसके अलावा बेडरूम की लाइट के नीचे रोज क्वार्ट्ज या रोज क्रिस्टल की बॉल लगाना भी अच्छा होता है।

Marriage tips feng shui bedroom rules for happy married life RRS05
Vastu Shastra: रसोई में इन 5 चीजों को कभी न होने दें पूरी तरह खाली, वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर

सिर्फ दिशा नहीं, रिश्ता भी जरूरी

फेंगशुई के ये उपाय एक विश्वास के तौर पर किए जा सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही किसी भी रिश्ते में सिर्फ कमरे की दिशा या सजावट से समस्याएं खत्म नहीं होतीं। पति-पत्नी के बीच खुलकर बातचीत, एक-दूसरे को समय देना और छोटी बातों को भी समझदारी से संभालना ज्यादा जरूरी है।

अगर आप फेंगशुई में विश्वास रखते हैं, तो इन आसान बदलावों को अपने बेडरूम की सजावट का हिस्सा बनाने के साथ-साथ अपने रिश्तों को भी संभालना जरूरी है। रिश्तों में विश्वास, अपनापन, इमोशनल सपोर्ट और हर बात को संभालना भी उतना ही जरूरी है।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com