अगले साल तक…जेलेंस्की ने यूक्रेन युद्ध को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है पुतिन का 2026 प्लान
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस शांति की बात करते हुए युद्ध की तैयारी कर रहा है और अगर उसे नहीं रोका गया तो वो 2026 में यूरोप के अन्य देश भी हमला कर सकता है।
- Written By: अक्षय साहू
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Zelensky Responded Putin Statement: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया बयानों को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यूरोप समेत पूरी दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा कि, मॉस्को से जो संकेत मिल रहे हैं, वे बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि रूस अगले साल को ‘युद्ध का साल’ बनाने की तैयारी कर रहा है।
जेलेंस्की के मुताबिक, ये संकेत सिर्फ यूक्रेन के लिए नहीं हैं, बल्कि यूक्रेन के सभी साझेदार देशों के लिए भी चेतावनी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन बातों को केवल सुना नहीं जाना चाहिए, बल्कि इन पर ठोस प्रतिक्रिया भी होनी चाहिए। जेलेंस्की ने खास तौर पर अमेरिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अक्सर यह कहा जाता है कि रूस युद्ध खत्म करना चाहता है, लेकिन रूस से आने वाले बयान और उसकी सेना को दिए जा रहे आदेश इसके बिल्कुल उलट हैं।
युद्ध को और लंबा खींचा चाहता रूस
जेलेंस्की ने आगे कहा कि, रूस की सोच साफ दिखती है वह शांति की बात करते हुए भी युद्ध की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब रूस इस तरह की मानसिकता में होता है, तो वह कूटनीति को भी कमजोर करता है। रूस बातचीत और कागजी समझौतों का इस्तेमाल यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने, उसकी जमीन पर कब्जा करने और अपने इरादों को छिपाने के लिए करता है।
सम्बंधित ख़बरें
मजबूरी या कूटनीति? पाकिस्तान ने Donkey Meat Export को दी मंजूरी, ड्रैगन की धमकी के बाद पलटा फैसला
ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम लॉन्च: अब होर्मुज में फंसे जहाजों को बचाएगा अमेरिका, ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया
पाकिस्तान में एक ही पोस्ट पर सेना अधिकारी और लश्कर आतंकी, ‘Operation Sindoor’ की बरसी पर आतंकियों के साथ जश्न
Iran Conflict: पश्चिम एशिया में फिर मंडराए जंग के बादल! ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी अभी और भुगतना होगा अंजाम
जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि अगर रूस को अभी नहीं रोका गया, तो भविष्य में वह यूरोप के दूसरे देशों को भी अपना ‘ऐतिहासिक क्षेत्र’ बताकर निशाना बना सकता है। जेलेंस्की ने इसे ‘रूसी पागलपन का इतिहास’ बताया और कहा कि इससे निपटने के लिए असली सुरक्षा उपायों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शब्दों से काम नहीं चलेगा, बल्कि आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े ठोस कदम उठाने होंगे। इसमें रूसी संपत्तियों पर कार्रवाई जैसे कदम भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सूडान में स्वास्थ्य केंद्रों पर कहर… WHO की रिपोर्ट में 1600 से अधिक मौतों का खुलासा
यह साहस दिखाने का समय
अपने संबोधन के अंत में जेलेंस्की ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले सभी देशों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह समय साहस दिखाने का है सच्चाई को समझने, उसे स्वीकार करने और उसके अनुसार कदम उठाने का। उन्होंने पुतिन के बयान को पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया।
