Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बुधवार को सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा से 14 घंटे तक पुलिस पूछताछ करेगी। अनिल मिश्रा और बैंक कर्मियों पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 14, 2026 | 10:20 PM

टिन्नू यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir Case: अयोध्या में भगवान राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की परतें जल्द ही खुलने वाली हैं। जल्द ही सलाखों में बंद आरोपियों से पूरे प्रकरण का सच उगलवाया जाएगा। राम मंदिर की दान पेटी में सेंधमारी करने वाले आरोपियों में शामिल सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा की अयोध्या पुलिस को 14 घंटे की कस्टडी मिल गई है। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को जेल से बाहर निकाला जाएगा। कस्टडी में लेने के बाद पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ करेगी।

थर्ड डिग्री से बाहर आएगा सच

अब सबकी नजरें अन्य आरोपी टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव पर हैं। इन दोनों की 14 घंटे की पुलिस रिमांड में अब तक दफन राज बाहर आएगा। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या 14 घंटे की रिमांड में पुलिस की थर्ड डिग्री काम आएगी, क्‍या विवाद का असली सच बाहर आएगा? अनुकल्प, लवकुश और अविनाश के बाद बारी अब इन आरोपियों की है। वहीं, मामले में अनिल मिश्रा और बैंक कर्मिचारियों पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।

बंद कमरे से बाहर आएगा चढ़ावा चोरी का सच

बता दें, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस अब बेहद आक्रामक होकर की कार्रवाई कर रही है। बुधवार सुबह रिमांड पर लेते ही पुलिस सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को आमने-सामने बिठाएगी और कड़ाई से पूछताछ करेगी। 14 घंटे की कस्टडी रिमांड में पुलिस का पूरा फोकस उस रहस्य पर्दा उठाया रहेगा, जिससे राम मंदिर की दान-पेटी और सुरक्षा चक्र को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दोनों को उन सभी जगहों पर भी ले जाया जा सकता है जहां-जहां साजिश के तार जुड़े हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज

सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया

भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय

बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश

ये भी पढ़ें- BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज

पुलिस मांगेगी टिन्नू यादव की कस्टडी

सुभाष और रमाशंकर से पूछताछ के बाद अयोध्या पुलिस, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष यादव पर शिकंजा कसेगी। अयोध्या पुलिस, अदालत से टिन्नू यादव और और उसके भतीजे मनीष की कस्टडी रिमांड की भी मांग करेगी, क्योंकि दोनों के पास दान-पेटी की चाबी से जुड़े अहम जानकारी होने का शक है।

Ayodhya ram mandir donation theft case subhash ramashankar police custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 10:20 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.