BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
Ram Mandir Donation Theft Row: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद CM योगी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पहली बार मुलाकात की। राजनीतिक नजरिए से यह बैठक काफी अहम माना जा रहा है।
- Written By: अमन मौर्या
केंद्रीय गृहमंत्र अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- @myogiadityanath)
Yogi Adityanath Amit Shah Meeting: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। गृह मंत्री से हुई मुलाकात को सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर भी साझा किया। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद यह सीएम योगी की अमित शाह से पहली मुलाकात है।
दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में यह मुलाकात हुई है जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद, प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रणनीतियों को लेकर चर्चा तेज हैं। यह मुलाकात प्रशासनिक और को राजनीतिक नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
CM योगी ने साझा की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरों को साझा किया। पोस्ट में सीएम ने लिखा कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। CM ने इस अमूल्य समय प्रदान करने हेतु अमित शाह का आभार जताया। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इस मुलाकात को औपचारिक शिष्टाचार बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
सपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, अमित शाह मंत्रियों के नामों पर लगाएंगे मुहर
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की। अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार।@AmitShah pic.twitter.com/7VWauhmg8g — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 14, 2026
अयोध्या मंदिर प्रकरण के बीच यह बैठक काफी अहम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसे समय में यह मुलाकात हुई है, जब केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर विपक्ष हमलावर है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुलाकात के दौरान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा हुई होगी। हालांकि, इसको लेकर किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढे़ं- वक्फ संपत्तियों की जांच हुई तो राम मंदिर चढ़ावा चोरी भूल जाएंगे… मौलाना रजवी का दावा, आजम खान पर गंभीर आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO के गठन की चल रही है प्रक्रिया
बता दें, अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इस समय काफी चर्चा में है। बीते दिनों अयोध्या में हुई ट्रस्ट की बैठक के बाद ट्रस्ट में प्रशासनिक बदलावों और CEO पद के गठन की प्रक्रिया के बीच दिल्ली में यह मुलाकात हुई है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
