सालों से बुनी जा रही थी मादुरो की गिरफ्तारी की कहानी, अब जाकर हुआ सबसे बड़ा एक्शन
US Venezuela Attack: अमेरिका लंबे समय से निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटा हुआ था। मार्च 2020 में उन पर ड्रग तस्करी, नार्को-आतंकवाद और आतंकी संगठनों के साथ मिलीभगत जैसे आरोप लगे थे।
- Written By: अमन उपाध्याय
राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Nicolas Maduro Arrest News: अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला में बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन अमेरिका की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत किया गया है।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव कोई नया नहीं है। बीते कई वर्षों से अमेरिकी सरकार मादुरो पर ड्रग तस्करी और आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाती रही है। मार्च 2020 में अमेरिका की एक संघीय अदालत ने मादुरो समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर ‘नार्को-टेररिज्म’ के आरोप तय किए थे।
मादुरो पर 5 करोड़ डॉलर का था इनाम
अमेरिकी न्याय विभाग का दावा है कि मादुरो और वेनेजुएला सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी कोलंबिया के कुख्यात गुरिल्ला संगठन फार्क (FARC) के साथ मिलकर अमेरिका तक कोकीन और हथियारों की तस्करी में शामिल रहे हैं। इसी सिलसिले में मादुरो पर ‘कार्टेल डे लॉस सोल्स’ नामक आपराधिक गिरोह का नेतृत्व करने का भी आरोप लगाया गया था। ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल इस गिरोह को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
US Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
गिरफ्तारी से पहले अमेरिका ने मादुरो से जुड़ी जानकारी देने पर इनाम की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ डॉलर कर दी थी। इस कदम से यह साफ संकेत था कि वॉशिंगटन मादुरो के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की तैयारी में है।
वेनेजुएला में जनता से शांत रहने की अपील
जमीनी हालात की बात करें तो वेनेजुएला की राजधानी कराकस में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय पत्रकारों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान कई लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर उड़ते देखे गए हालांकि बीते कुछ घंटों से शहर में शांति है। लोग घरों से बाहर नहीं निकले हैं और सरकारी टीवी चैनलों पर रक्षा मंत्रालय का संदेश लगातार प्रसारित किया जा रहा है जिसमें जनता से शांत रहने की अपील की जा रही है।
अमेरिका की नीति पर कड़ा हमला
इस पूरे घटनाक्रम से कुछ दिन पहले, 31 दिसंबर 2025 को दिए अपने आखिरी इंटरव्यू में मादुरो ने अमेरिका की नीति पर कड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें:- ‘बख्शा नहीं जाएगा…’, मादुरो पर आतंकवाद का अभियोग दायर, अटॉर्नी जनरल की चेतावनी से मची खलबली
मादुरो ने दावा किया था कि वेनेजुएला शांतिप्रिय देश है और उनका नारा है ‘युद्ध को ना, शांति को हां।’ अब मादुरो की गिरफ्तारी के बाद लैटिन अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजरें वेनेजुएला में आगे की राजनीतिक और सैन्य स्थिति पर टिकी हैं।
