Year Ender 2025: बोंडी बीच से लेकर बैंकॉक बाजार तक, गोलियों की गूंज से कांपी दुनिया
Mass Shooting 2025: साल 2025 केवल युद्ध और कूटनीतिक टकरावों के लिए ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर हुई मास शूटिंग की भयावह घटनाओं के कारण भी याद किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप...
- Written By: अमन उपाध्याय
दुनिया में गोलीबारी, (डिजाइन फोटो)
Year Ender 2025: साल 2025 दुनिया के इतिहास में एक ऐसे साल के रूप में दर्ज होगा, जब सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़े वैश्विक संकटों में से एक बनकर सामने आई। विभिन्न महाद्वीपों में हुई अंधाधुंध गोलीबारी की घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि सख्त कानूनों और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाओं के बावजूद हिंसा का खतरा खत्म नहीं हुआ है।
दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर हुआ आतंकी हमला इस साल की सबसे भयावह घटनाओं में गिना गया। 14 दिसंबर को यहूदी समुदाय के धार्मिक पर्व ‘हनुक्का’ के दौरान समुद्र तट पर अचानक गोलियां चलने लगीं। कुछ ही मिनटों में उत्सव का माहौल चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया।
हमले में 15 लोगों की हुई थी मौत
इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की और पहले से सख्त हथियार कानूनों के बावजूद सुरक्षा चूक को लेकर देशव्यापी बहस शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग गोलीबारी
अफ्रीका भी इस हिंसक दौर से अछूता नहीं रहा। 21 दिसंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक बार के बाहर हुई गोलीबारी में नौ लोगों की जान चली गई। इससे पहले दिसंबर के पहले सप्ताह में गौतनग प्रांत में भी इसी तरह की एक वारदात सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने संगठित अपराध, अवैध हथियारों और कमजोर कानून-व्यवस्था को फिर से वैश्विक एजेंडे में ला दिया।
मेक्सिको में भीड़ पर गोलीयों की बौछार
लैटिन अमेरिका में हालात और भी भयावह नजर आए। 24 जून 2025 को मेक्सिको के गुआनजुआटो राज्य के इरापुआटो शहर में एक पारंपरिक उत्सव के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने भीड़ पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई और 20 से अधिक लोग घायल हुए। त्योहार और सामूहिक आनंद का प्रतीक यह आयोजन कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। प्रशासन ने इसे आपराधिक गिरोहों के संघर्ष से जोड़ा लेकिन आम नागरिकों की सुरक्षा पर उठे सवाल अनुत्तरित रहे।
यूरोप भी हुआ हमले की शिकार
यूरोप में भी अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाने वाले देशों में चिंता बढ़ी। 21 दिसंबर 2025 को स्वीडन के उप्साला शहर में एक हेयर सैलून के अंदर हुई गोलीबारी में तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना को बढ़ती गैंग हिंसा और युवाओं में अपराध की ओर झुकाव से जोड़कर देखा गया।
यह भी पढ़ें:- Year Ender 2025: विदेशों में शहीदों को नमन, पीएम मोदी ने इन वॉर मेमोरियल्स पर दी श्रद्धांजलि
बैंकॉक के बाजार इलाके में गोलीबारी
एशिया में 28 जुलाई 2025 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक व्यस्त बाजार इलाके में हुई गोलीबारी ने पांच लोगों की जान ले ली। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया कि 2025 में मास शूटिंग एक वैश्विक चुनौती बन चुकी है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर और ठोस रणनीति की जरूरत है।
