Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर दुनिया में मचा हड़कंप, ड्रैगन के 62 फाइटर जेट ने भरी हुंकार; तुरंत अलर्ट मोड में आया ताइवान

चीन लंबे समय से ताइवान को अपने हिस्से के रूप में देखता है और समय-समय पर इस दावे को दोहराता रहता है। वहीं, अमेरिका और कई अन्य देशों ने ताइवान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है, जिससे चीन और अमेरिका के बीच..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 16, 2025 | 08:12 PM

फाइटर जेट ( सोर्सः सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: ताइवान पर कब्जा जमाने की चीन की बेचैनी किसी से छिपी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चीन के लड़ाकू विमान अक्सर ताइवान की सीमा का उल्लंघन करते हुए उसे धमकाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला 16 फरवरी को सामने आया जब ताइवान ने अपने इलाके के पास 24 चीनी सैन्य विमानों की मौजूदगी का पता लगाया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जब चीन के ये फाइटर जेट उसकी सीमा में घुसे, उसी दौरान एक कनाडाई युद्धपोत भी ताइवान स्ट्रेट से गुजर रहा था।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीनी सेना के लड़ाकू विमान और ड्रोन ताइवान के आसपास सैन्य जहाजों के साथ मिलकर संयुक्त युद्ध तैयारी गश्त (Joint Combat Readiness Patrol) कर रहे थे। इस बीच, ताइवानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान स्ट्रेट से गुजर रहे एक कनाडाई युद्धपोत को चीन की सेना ने रेडियो संदेश भेजकर मार्ग बदलने की चेतावनी भी दी।

पहला कनाडाई युद्धपोत गुजरा

ताइवान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, हैलिफ़ैक्स-क्लास फ्रिगेट एचएमसीएस ओटावा इस वर्ष जलमार्ग से गुजरने वाला पहला कनाडाई युद्धपोत था। यह यात्रा उस समय हुई जब कुछ दिन पहले ही दो अमेरिकी जहाज, एक नौसैनिक विध्वंसक और एक सर्वेक्षण पोत उसी मार्ग से गुजरे थे।

विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

चीन ने दिखाया तेवर

अमेरिका और उसके सहयोगी ताइवान स्ट्रेट, जो 180 किमी (112 मील) लंबा जलमार्ग है, जो अक्सर उधर से ही गुजरते हैं ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सके। हालांकि, चीन इस कदम पर असंतोष जताता है। हाल ही में, सोमवार से एक अमेरिकी युद्धपोत और महासागर सर्वेक्षण जहाज ने इस मार्ग से यात्रा की, जिसके बाद चीन की सेना ने इसकी निंदा की। चीन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ “गलत संदेश भेजती हैं और क्षेत्र में सुरक्षा जोखिम बढ़ाती हैं।”

62 चीनी सैन्य विमान देखे गए

ताइवान के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार रात 10 बजे (जीएमटी) तक 48 घंटों में द्वीप के पास 62 चीनी सैन्य विमानों की उपस्थिति दर्ज की गई। ये विमान अमेरिकी जहाजों के मार्ग के करीब देखे गए। यह घटना उस समय हुई जब वॉशिंगटन ने ताइवान स्ट्रेट से एक नया रास्ता अपनाया, जो जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार संभालने के बाद पहली बार था। इस कदम से पहले, ट्रम्प और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने एक संयुक्त बयान में कहा था कि वे ताइवान स्ट्रेट में किसी भी पक्ष द्वारा बल या दबाव के जरिए यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयासों का विरोध करते हैं।

World was in a panic again dragon 62 fighter jets roared taiwan immediately came into alert mode

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2025 | 08:12 PM

Topics:  

  • China
  • Taiwan China Tension
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

कतर पर हमला हुआ…तो अमेरिका बरसाएगा बम, ट्रंप ने इजरायल के साथ पूरी दुनिया को दे दी चेतावनी

2

कसाई बनी मुनीर की फौज, PoK में निहत्थे लोगों पर बरसाई गोलियां, फिर बन रहे 1971 जैसे हालात

3

इजराइल लौटते ही बदले नेतन्याहू के तेवर, गाजा प्लान के खिलाफ कर दिया ये कांड, अब क्या करेंगे ट्रंप?

4

झुका सिर-नम आंखे और…ट्रंप के सामने असहाय हुए आग उगलने वाले नेतन्याहू, माफी मांगने वाली फोटो वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.