-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- World Environment Day 2024 Know The Benefits Of Plants In Home
विश्व पर्यावरण दिवस 2024: जानें कौन से पौधे हैं घर के लिए सकारात्मकता और फायदेमंद, धर्म और आस्था की नज़र से हैं पूजनीय
- Written By: प्रिया जैस
आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस भारत के साथ दुनियाभर के देशों में मनाया जा रहा है। इस बार की थीम 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा' रखा गया है। आज हम बात करेंगे उन पौधों के बारे में जो काफी सकारात्मक होते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2024
विश्व पर्यावरण दिवस 2024: 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के साथ ही पूरी दुनिया में यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन सालभर में घटी पर्यावरण समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए सबसे अहम घटक पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाता है। साथ ही उन समस्याओं का हल निकालने की कोशिश कर जनजागृति अभियान चलाया जाता है। साथ ही लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता निर्माण किया जाता है।
हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। भारत के साथ अन्य देशों में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे (Land Restoration, Desertification and Drought Resilience) पर रखी गई है। पर्यावरण न केवल जलवायु परिवर्तन के लिहाज़ से बल्कि हमारे दैनिक जीवन में, हमारे स्वास्थ्य में और हमारे धार्मिक दृष्टिकोण से भी देखा जाए तो पर्यावरण हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
हमारी भारतीय संस्कृति में पेड़ों का बड़ा महत्व हैं। यह हमारे वास्तु के साथ-साथ हमारी मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। इन्हें घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है और हमारे कामों को भी गति प्रदान होती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार घर में कौन-से पेड़-पौधे लगाने चाहिए…
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Yoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधा भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ माना गया है। भारतीय तीज-त्योहारों पर इसकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती हैं। हिंदू धर्म में इसे लक्ष्मी माता का भी दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने से घर में धन की कमी नहीं होती है और परिवार से नकारात्मक दोष दूर होते हैं।
इसमें केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जो मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों में इसका सेवन करने से बीमारी दूर करते है। यदि आप इस विश्व पर्यावरण दिवस पर इसे घर में लगा रहे हैं, तो वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण दिशा में भूलकर भी न लगाए बल्कि उसे हमेशा ईशान कोण में लगाए।
शमी का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा घर पर एक विशेष महत्व रखता है। वास्तु के अनुसार शमी का पौधा लगाने से व्यक्ति को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती है। बता दें कि शास्रों के अनुसार, शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। इसे लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अशोक का पेड़
हिंदू धर्म में माना गया है कि अशोक पेड़ को लगाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। अशोक वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि अशोक वृक्ष लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
मनी प्लांट लगाएं
मनी प्लांट सकारात्मकता का संचार करता है। इसे लगाने से पॉजिटिविटी का संचार होता है। मनी प्लांट नाम होने से इस पौधे को पैसों से जुड़ा भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में ईशान कोण में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन में भी वृद्धि होती है। इससे व्यक्ति में पॉजिटिविटी का संचार होता है।
आंवले के पेड़
घर में आंवले के पेड़ का होना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। यदि आप इसे घर में शुभ फल प्राप्ति के लिए लगा रहे है तो इसकी सही दिशा उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर- पूर्व हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल जानकारी और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए नवभारत उत्तरदायी नहीं है।
World environment day 2024 know the benefits of plants in home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM










